Home Sports DC vs CSK: पृथ्वी शॉ को कब मिलेगा मौका? कोच रिकी पोंटिंग ने बताया, कहा- अगर वो हमें…

DC vs CSK: पृथ्वी शॉ को कब मिलेगा मौका? कोच रिकी पोंटिंग ने बताया, कहा- अगर वो हमें…

0
DC vs CSK: पृथ्वी शॉ को कब मिलेगा मौका? कोच रिकी पोंटिंग ने बताया, कहा- अगर वो हमें…

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 का 13वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (Chennai Super Kings vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) को अब तक आईपीएल 2024 में मौका नहीं मिला है. कोच रिकी पोंटिंग ने बताया है कि आगामी मैचों में उन्हें ओपनिंग करने का मौका मिलेगा या फिर नहीं. रिकी ने कहा है कि अगर हम उनकी परफॉर्मेंस से इंप्रेस हुए तो उन्हें मौका देंगे.

रिकी पोंटिंग ने कहा,” पृथ्वी शॉ अच्छा कर रहे हैं. वह पिछले दो हफ्ते से कड़ी मेहनत कर रहा है. हमनें पिछले मैच में एनरिक नॉर्किया को खिलाया. उनको खिलाने के बाद हम मिचेल मार्श को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी के लिए भेज सके. इसके कारण पृथ्वी शॉ को बाहर होना पड़ा. लेकिन हम पृथ्वी पर अपनी नजर बनाए हुए हैं और देख रहे हैं कि वह नेट्स में कैसी बल्लेबाजी कर रहे हैं. अगर उन्होंने हमें इंप्रेस कर लिया तो हम उन्हें जरूर मौका देंगे खेलने का.”

बता दें कि साल 2019 से 2021 तक पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) और शिखर धवन की ओपनिंग जोड़ी दिल्ली कैपिटल्स के लिए खूब रंग जमाती थी. 2022 मेगा ऑक्शन के बाद उन्होंने डेविड वॉर्नर (David Warner) के साथ ओपनिंग शुरू की. कागज पर यह विस्फोटक ओपनिंग जोड़ी बेहद मजबूत दिखाई देती थी. लेकिन आज आलम यह है कि वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने को तरस रहे हैं.

LSG vs PBKS: जीत के बाद मयंक यादव बोले- मैच से पहले नर्वस था, मेरे कुछ लक्ष्य हैं बस उसे…

24 वर्षीय पृथ्वी शॉ ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए 71 मैच खेले हैं जिसमें 1694 रन बनाए हैं. आईपीएल का पिछला सीजन इस ओपनर के लिए जल्दी भुलाने वाला रहा. आईपीएल 2023 में पृथ्वी ने 8 मैचों में 106 रन बनाए. उन्हें सीजन के बीच में प्लेइंग इलेवन से ड्रॉप होना पड़ा था.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Prithvi Shaw

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here