Home Breaking News GT vs SRH Live Streaming: गुजरात और हैदराबाद में है कड़ी टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

GT vs SRH Live Streaming: गुजरात और हैदराबाद में है कड़ी टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

0
GT vs SRH Live Streaming: गुजरात और हैदराबाद में है कड़ी टक्कर, जानें कब-कहां और कैसे देखें मैच

[ad_1]

GT vs SRH IPL 2024 Live Streaming Telecast Channel: Where and How to Watch Today IPL Match Live Online

गुजरात टाइटंस बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
– फोटो : Social Media

विस्तार


आईपीएल 2024 के 12वें मैच में आज सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस के बीच मुकाबला होगा। आंकड़ों के लिहाज से गुजरात का पलड़ा हैदराबाद पर भारी रहा है, लेकिन दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। गुजरात और हैदराबाद के बीच अब तक कुल तीन मैच खेले गए हैं। इनमें से हैदराबाद ने एक और गुजरात ने दो मैच जीते हैं। सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने इस सीजन अबतक दो-दो मैच खेले हैं और दोनों टीमों को एक जीत और एक मैच में हार मिली है। 

दोनों टीमों के बीच आईपीएल 2023 में जो पिछला मैच खेला गया था उसमें गुजरात टाइटंस ने बाजी मारी थी और सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से हराया था। सनराइजर्स के पास इस मैच में गुजरात से हिसाब बराबर करने का मौका होगा। आइए जानते हैं आईपीएल के 17वें सीजन के 12वें मैच के प्रसारण और ऑनलाइन टेलीकास्ट से जुड़ी सारी जानकारी…  

कब है गुजरात और हैदराबाद के बीच 12वां मुकाबला?

गुजरात और हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 का 12वां मुकाबला 31 मार्च यानी रविवार को खेला जाएगा। 

कहां खेला जाएगा गुजरात और हैदराबाद के बीच 12वां मैच?

गुजरात और हैदराबाद के बीच लीग का 12वां मैच अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

कब शुरू होगा गुजरात और हैदराबाद के बीच मैच?

गुजरात और हैदराबाद के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस दोपहर 03:00 बजे होगा। 

कौन से टीवी चैनल पर प्रसारित होगा मैच?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इंडियन प्रीमियर लीग के प्रसारण के अधिकार हैं। अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स 1 एचडी/एसडी पर और हिंदी कमेंट्री स्टार स्पोर्ट्स हिंदी एचडी/एसडी पर उपलब्ध होगी। स्टार स्पोर्ट्स चैनल हिंदी और अंग्रेजी के अलावा बंगाली, कन्नड़, तेलुगु और तमिल सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री प्रदान करेगा।

फोन या लैपटॉप पर कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

इस मैच की लाइव-स्ट्रीमिंग भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप पर देखी जा सकती है। इसके अलावा आप मैच से जुड़ी खबरें, लाइव अपडेट्स और रिकॉर्ड्स www.amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।

फ्री में कैसे देख सकते हैं लाइव मैच?

जियो सिनेमा में इस मैच का प्रसारण हो रहा है। इस एप में लाइव मैच देखने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क देने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने फोन में जियो सिनेमा एप इंस्टॉल करके फ्री में आईपीएल का पहला मुकाबला देख सकते हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here