[ad_1]

जितिन प्रसाद, भगवत सरन गंगवार, अनीस अहमद खां उर्फ फूलबाबू
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पीलीभीत लोकसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के दौरान तीन प्रमुख दलों समेत सभी 10 उम्मीदवारों के पर्चे वैध पाए गए। शनिवार को नाम वापसी के दिन किसी ने भी चुनावी मैदान नहीं छोड़ा। इससे अब सभी 10 उम्मीदवार चुनाव मैदान में ताल ठोक रहे हैं। सभी को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं।
जिले में पहले चरण के तहत 19 अप्रैल को मतदान होना है। इसके लिए प्रक्रिया जारी है। चुनाव के लिए 16 लोगों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया था। नामांकन पत्रों के जमा होने के बाद 28 मार्च को जांच हुई थी। जांच में छह लोगों के पर्चा में खामियां होने पर निरस्त कर दिया गया। इसके बाद 10 लोग ही रह गए थे।
माना जा रहा था शनिवार को नाम वापसी में कुछ लोग मैदान छोड़ सकते हैं। ऐसा नहीं हुआ। किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। इससे चुनाव के मैदान में सभी 10 उम्मीदवार ताल ठोंक रहे है। बता दें कि वर्ष 2019 में 13 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। नाम वापसी की प्रक्रिया के बाद सभी को चुनाव चिह्न भी आवंटित कर दिए गए हैं। उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु पूनिया ने बताया दस उम्मीदवार मैदान में है। किसी ने भी नाम वापस नहीं लिया है।
[ad_2]
Source link