Home World PM Modi: कच्चाथीवू द्वीप को लेकर RTI से हुए खुलासे के बाद पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सुनाई 50 साल पुरानी कहानी

PM Modi: कच्चाथीवू द्वीप को लेकर RTI से हुए खुलासे के बाद पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सुनाई 50 साल पुरानी कहानी

0
PM Modi: कच्चाथीवू द्वीप को लेकर RTI से हुए खुलासे के बाद पीएम मोदी का कांग्रेस पर बड़ा हमला, सुनाई 50 साल पुरानी कहानी

[ad_1]

PM Modi on Katchatheevu: लोकसभा चुनावों (Lok Sabha Elections 2024) के बीच कच्चाथीवू द्वीप को लेकर घमासान तेज हो गया है. इस द्वीप को लेकर RTI से हुए खुलासे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला किया है. प्रधानमंत्री मोदी (PM Modi) ने कहा है कि नए तथ्यों से ये पता चलता है कि कैसे कांग्रेस (Congress) ने बेरहमी से कच्चाथीवू द्वीप को छोड़ दिया. इससे हर भारतीय नाराज है. और लोगों के मन में ये बात बैठ गई है कि कांग्रेस पर कभी भरोसा नहीं कर सकते. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा, ‘पिछले 75 वर्षों से कांग्रेस के काम करने का यही एक तरीका है – कांग्रेस भारत की एकता, अखंडता और हितों को कमजोर करती है.’

आरटीआई से कच्चाथीवू को लेकर क्या पता चला?

1974 में कच्चाथीवू को श्रीलंका को सौंपने के इंदिरा गांधी सरकार के फैसले ने तमिलनाडु को ऐसा दर्द दिया था, जिसकी टीस तमिलनाडु के मछुआरों को आज भी सालती है. पीएम मोदी (PM Modi) ने जिन दस्तावेजों का हवाला देते हुए कांग्रेस की तत्कालीन सरकार के फैसले की आलोचना की है, उन आधिकारिक प्रपत्रों और संसद के रिकॉर्ड से पता चलता है कि कैसे एक ढुलमुल रवैये के चलते भारत इस पर नियंत्रण की लड़ाई हार गया. कैसे पाक जलडमरूमध्य में एक छोटे से देश ने इसे हथियाने के लिए दृढ़ संकल्प लिया और तत्कालीन सरकार ने इसे उसके पास जाने दिया. 

 

 

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here