Home Sports Watch: आंद्रे रसेल के सिर चढ़ा शाहरुख खान का जादू, रिंकू सिंह के साथ गाया डंकी मूवी का सांग, वीडियो वायरल

Watch: आंद्रे रसेल के सिर चढ़ा शाहरुख खान का जादू, रिंकू सिंह के साथ गाया डंकी मूवी का सांग, वीडियो वायरल

0
Watch: आंद्रे रसेल के सिर चढ़ा शाहरुख खान का जादू, रिंकू सिंह के साथ गाया डंकी मूवी का सांग, वीडियो वायरल

[ad_1]

Andre Russell Video: कोलकाता नाइटराइडर्स (केकेआर) ने आईपीएल 2024 में शानदार शुरुआत की है. उसने शुरुआती दोनों मैच जीतकर 4 अंक हासिल कर लिए हैं. कोलकाता ने पहले मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराया था. उसके बाद उसने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को बुरी तरह रौंद दिया. अब कोलकाता की टीम 3 अप्रैल को विशाखापत्तनम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी.

रसेल ने गाया शाहरुख का गाना

केकेआर के स्टार आंद्रे रसेल के ऊपर बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर शाहरुख खान का जादू देखने को मिल रहा है. वह शाहरुख के फैन हैं. उन्होंने  शाहरुख की फिल्म ‘डंकी’ का गाना गाया. वेस्टइंडीज के सुपरस्टार ने “लुट्ट पुट गया” गाने को गाया. रसेल यकीनन गेंद के सबसे शक्तिशाली हिटरों में से एक हैं. वह टीम के सह-मालिक शाहरुख खान और उनके गानों के भी बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं.

ये भी पढ़ें: Pakistan: बाबर आजम फिर बने पाकिस्तान के कप्तान, शाहीन अफरीदी का कट गया पत्ता

केकेआर ने शेयर किया वीडियो

केकेआर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इसमें टीम के स्टार फिनिशर रिंकू सिंह को शाहरुख खान का गाना गाते देखा जा सकता है. रिंकू’लुट्ट पुट गया’ गुनगुनाते नजर आ रहे हैं. रिंकू ने रसेल से उड़ान के दौरान गाना गाने के लिए कहा. रसेल ने रिंकू से कहा, “आप वह गाना मत गाएं, यह मेरा गाना है.”

 

 

ये भी पढ़ें: LSG को कौड़ियों के दाम में मिल गया हीरा, कितनी है मयंक यादव की सैलरी?

रसेल का चला है बल्ला

यह पहली बार नहीं था जब रसेल ने शाहरुख खान का गाना गाया हो और उसे सोशल मीडिया पर शेयर किया हो. साल की शुरुआत में रसेल अपनी कार चलाते समय शाहरुख की फिल्म का गाना बजा रहे थे. रसेल ने केकेआर के लिए 2 मैच में 64 रन बनाए हैं. वह टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने बल्लेबाजों में दूसरे स्थान पर हैं. रसेल से ज्यादा रन फिल साल्ट ने बनाए हैं. उनके नाम 2 मैच में 84 रन हैं.



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here