Home Sports क्या कोलकाता में नहीं होगा KKR बनाम RR मैच? BCCI कर सकता है वेन्यू में बदलाव, क्या है वजह?

क्या कोलकाता में नहीं होगा KKR बनाम RR मैच? BCCI कर सकता है वेन्यू में बदलाव, क्या है वजह?

0
क्या कोलकाता में नहीं होगा KKR बनाम RR मैच? BCCI कर सकता है वेन्यू में बदलाव, क्या है वजह?

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 17वां मुकाबला कोलकाता नाईट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स (KKR vs RR) के बीच खेला जाएगा. यह मुकाबला कोलकाता में खेला जाना था. लेकिन अब खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस मुकाबले को किसी दूसरी जगह या दूसरे दिन के लिए शिफ्ट किया जा सकता है. रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि बीसीसीआई इस मुकाबले के दिन और वेन्यू में बदवाल कर सकता है.

क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार बताया गया है कि कोलकाता और राजस्थान के बीच होने वाले मैच को दूसरी जगह पर शिफ्ट किया जा सकता है. दरअसल, 17 अप्रैल को रामनवमी का त्योहार है जिसके कारण उस दिन मुकाबला होने की संभावना कम है. अब देखना होगा कि यह मुकाबला कब और कहां होता है. लोकसभा चुनाव के कारण भी कई मुकाबलों के वेन्यू और तारीख में बदलाव की संभावना है.

MI vs RR: IPL में इतिहास रचने के करीब जसप्रीत बुमराह, 2 विकेट लेते ही करेंगे बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम

साथ ही, भारतीय बोर्ड और क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल (CAB) कोलकाता पुलिस से बातचीत कर रही हैं. बीसीसीआई को अभी अंतिम निर्णय पर आना बाकी है. आईपीएल के एक अधिकारी ने कहा, “पुलिस अधिकारियों के साथ चर्चा जारी है और हम जल्द ही इसका निर्णय लेंगे.”

कोलकाता नाईट राइडर्स का स्क्वॉड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), नितीश राणा, रहमानुल्लाह गुरबाज़ (विकेटकीपर), वेंकटेश अय्यर, वरुण चक्रवर्ती, आंद्रे रसेल, सुनील नरेन , अनुकूल रॉय, रिंकू सिंह, हर्षित राणा, सुयश शर्मा, वैभव अरोड़ा, केएस भरत (विकेटकीपर), चेतन सकारिया , मिशेल स्टार्क, अंगकृष राघवांशी, रमनदीप सिंह, शेरफेन रदरफोर्ड, मनीष पांडे , मुजीब उर रहमान, गस एटकिंसन, साकिब हुसैन

राजस्थान रॉयल्स का स्क्वॉड: संजू सैमसन, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी, अवेश खान (एलएसजी से ट्रेडेड), यशस्वी जयसवाल, कुलदीप सेन, संदीप शर्मा, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, कुणाल सिंह राठौड़, जोस बटलर, ट्रेंट बोल्ट, एडम ज़म्पा, शिम्रोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रोवमेन पॉवेल, शुभमन दुबे, नांद्रे बर्गर, टॉम कोल्हेर कैडमोरे, आबिद मुश्ताक

Tags: BCCI, KKR vs RR, Ram Navami

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here