Home Sports 42 साल के MS Dhoni ने 1 ओवर में बदला नक्शा, पहले आते तो नतीजा पलट जाता

42 साल के MS Dhoni ने 1 ओवर में बदला नक्शा, पहले आते तो नतीजा पलट जाता

0
42 साल के MS Dhoni ने 1 ओवर में बदला नक्शा, पहले आते तो नतीजा पलट जाता

[ad_1]

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी की बल्लेबाजी में आज भी वही दमखम बाकी है जो आईपीएल की शुरुआत में देखने को मिलता था. इंडियन प्रीमियर लीग में रविवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को नजदीकी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वार्नर की फिफ्टी के दम पर 191 रन बनाए. जवाव में महेंद्र सिंह धोनी की आखिर में खेली पारी की बदौलत चेन्नई 6 विकेट पर 171 रन तक पहुंच पाई.

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने एक बार फिर से अपना वही रूप दिखाया जिसके लिए वो जाने जाते हैं. 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी चेन्नई की टीम को खलील अहमद ने शुरुआत में झटके दिए और आखिर में मुकेश कुमार की कसी गेंदबाजी ने मैच में दिल्ली की पकड़ मजबूत कर ली. अजिंक्य रहाणे ने तेज 45 रन की पारी खेली लेकिन गलत वक्त पर विकेट गंवा बैठे. डेरेल मिचेल ने 34 रन बनाए लेकिन सबसे अहम महेंद्र सिंह धोनी की पारी रही. 6 विकेट गिरने के बाद उन्होंने मैदान पर कदम रखा अगर उपरी क्रम में बल्लेबाजी करने आते तो मैच का नतीजा बदल सकता था.

धोनी की तूफानी पारी
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ महेंद्र सिंह धोनी ने 16 गेंद पर 37 रन की पारी खेली. 6 विकेट गिरने के बाद उन्होंने जब मैदान पर कदम रखा तो मामला दिल्ली की तरफ जा चुका था. चौके से पारी की शुरुआत करने वाले इस धुरंधर ने 4 चौके और 3 छक्के जमाते हुए विस्फोटक पारी खेल डाली. आखिरी ओवर में टीम क 41 रन की जरूरत थी जो नामुमकिन था लेकिन एनरिक नॉर्खिया के इस ओवर में धोनी ने दो छक्के और दो चौके लगाते हुए 20 रन बनाए. 231 की स्ट्राइक रेट से रन बनाते हुए फैंस का भरपूर मनोरंजन किया.

Tags: Chennai super kings, Delhi Capitals, IPL 2024, Ms dhoni

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here