Home Sports IPL से लेकर टीम इंडिया तक मिल सकता है मौका, सफल क्रिकेटर बनना हो, तो यहां लें

IPL से लेकर टीम इंडिया तक मिल सकता है मौका, सफल क्रिकेटर बनना हो, तो यहां लें

0
IPL से लेकर टीम इंडिया तक मिल सकता है मौका, सफल क्रिकेटर बनना हो, तो यहां लें

[ad_1]

मोहन ढाकले/बुरहानपुर.मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्कूली विद्यार्थियों की छुट्टी होने पर खिलाड़ी कोच और अन्य सामाजिक संस्थाएं निशुल्क प्रशिक्षण और शिविर आयोजित करती हैं. इसी के चलते मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेहरू स्टेडियम पर समर कैंप में निशुल्क क्रिकेट का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं. यहां पर समय का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा.

लोकल 18 को बुरहानपुर क्रिकेट एकेडमी संचालक आसिफ कुरैशी ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं पिछले 15 वर्षों से समर कैंप में निशुल्क बच्चों को क्रिकेट का प्रशिक्षण दे रहा हूं. मेरे द्वारा 15 वर्षों में 900 से अधिक खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है. 100 से अधिक खिलाड़ी राज्य और नेशनल स्तर पर अपना परचम लहरा चुके हैं. वहीं एक खिलाड़ी का रणजी ट्रॉफी में चयन हुआ है.रणजी ट्रॉफी में बुरहानपुर लालबाग के खिलाड़ी सोहन जमालें खेल चुके हैं. इन्होंने 2023 में भारत के अंडर-19 क्रिकेट टीम और रणजी ट्रॉफी में मैच खेला था. मेरा मुख्य उद्देश्य बुरहानपुर जिले के खिलाड़ी भारतीय टीम में खेले इसलिए मैं खिलाड़ियों को निशुल्क ट्रेनिंग दे रहा हूं. कोच आसिफ कुरेशी की उम्र अभी 40 वर्ष है 25 वर्ष की उम्र से वह यहां पर प्रशिक्षण दे रहें है. उन्हें क्रिकेट से बहुत ही लगाव है.

इस समय पर दिया जाता है प्रशिक्षण
यदि आप भी आपके बच्चों को क्रिकेट का निशुल्क प्रशिक्षण दिलाना चाहते हैं तो आपको समय का विशेष रूप से ध्यान रखना होगा. नेहरू स्टेडियम पर सुबह 6:00 से 10:00 तक और शाम 4:00 से 6:00 तक निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाता है. आपको आधार कार्ड लेकर ग्राउंड पर पहुंचना है. जहां पर आपका पंजीयन होगा. जिसके बाद आपको निशुल्क प्रशिक्षण मिलना शुरू हो जाएगा. प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए कोई उम्र का पाबंदी नहीं है.

Tags: Cricket news, Hindi news, Latest hindi news, Local18, Madhya pradesh news, Sports news

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here