Home Breaking News IPL 2024: दो मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब इस दिन खेले जाएंगे ये मुकाबले, जानें कारण

IPL 2024: दो मैचों के कार्यक्रम में हुआ बदलाव, अब इस दिन खेले जाएंगे ये मुकाबले, जानें कारण

0

[ad_1]

IPL 2024: KKR vs Rajasthan Royals match rescheduled now this match will be played in 16th April

आईपीएल 2022
– फोटो : IPL/BCCI

विस्तार


कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच कोलकाता के ईडन गार्डेंस में 17 अप्रैल को होने वाले मुकाबले के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है। इन दोनों टीमों के बीच अब यह मुकाबला एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल को खेला जाएगा। इस दिन पहले गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मुकाबला होना था, लेकिन केकेआर और राजस्थान के मैच में बदलाव के कारण अब गुजरात और दिल्ली के बीच मैच 17 अप्रैल को अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में ही होगा। 

रामनवमी को देखते हुए किया गया बदलाव

आईपीएल के इन मैचों के कार्यक्रम में बदलाव रामनवमी को देखते हुए लिया गया है। इस वार्षिक त्योहार को देशभर में सनातन धर्म को मानने लोग धूमधाम से मनाते हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल में 19 अप्रैल से लोकसभा के चुनाव भी शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए कोलकाता पुलिस ने मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असमर्थता जताई थी। केकेआर और राजस्थान के बीच मैच में बदलाव को लेकर लगातार अटकलें चल रही थी। बताया गया था कि कोलकाता पुलिस, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) के बीच इसे लेकर चर्चा चल रही है, लेकिन अंततः मैच की तिथि में बदलाव करने का फैसला लिया गया। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, कोलकाता पुलिस ने सीएबी के अध्यक्ष स्नेहाशीष गांगुली को भेजे पत्र में लिखा, यह मुकाबला रामनवमी के दिन हो रहा है और पहले से ही चुनाव के कारण कुछ सुरक्षाकर्मी वहां तैनात होंगे इसलिए हम 17 अप्रैल को मैच के लिए सुरक्षा मुहैया कराने में असक्षम है। 

टिकट को लेकर नहीं हुआ फैसला

केकेआर-राजस्थान और गुजरात-दिल्ली के बीच मैच की तिथि में बदलाव होने की भले ही घोषणा कर दी गई हो, लेकिन आईपीएल ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि इन मैचों के लिए पहले से ही बिक चुकी टिकटों का क्या होगा। 

दो चरण में घोषित हुआ था कार्यक्रम

लोकसभा चुनावों को देखते हुए बीसीसीआई ने आईपीएल के 17वें सीजन का कार्यक्रम दो चरण में तय किया था। शुरुआत में बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया और लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद शेष 53 मैचों का शेड्यूल घोषित किया था। बीसीसीआई ने कार्यक्रम तैयार करने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि किसी भी स्थिति में होम अवे प्रारूप में दिक्कत ना आए। देश में सात चरणों में लोकसभा के चुनाव होंगे जिसकी शुरुआत 19 अप्रैल से होगी और आखिरी चरण का मतदान एक जून को होगा, जबकि चार जून को नतीजे घोषित होंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here