Home Breaking News MI vs RR : जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान, रियान पराग ने हासिल की ऑरेंज कैप, अर्धशतक लगाया

MI vs RR : जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान, रियान पराग ने हासिल की ऑरेंज कैप, अर्धशतक लगाया

0
MI vs RR : जीत के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचा राजस्थान, रियान पराग ने हासिल की ऑरेंज कैप, अर्धशतक लगाया

[ad_1]

IPL 2024 MI vs RR Result: Mumbai Indians vs Rajasthan Royals Key Highlights Analysis Result

मुंबई इंडियंस बनाम राजस्थान रॉयल्स
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


आईपीएल के 14वें मैच में राजस्थान रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ छह विकेट से जीत दर्ज कर अपनी जीत की लहर को बरकरार रखा और अंक तालिका में छह अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई। वहीं, मुंबई अब तक इस टूर्नामेंट में पहली जीत नहीं हासिल कर पाई है और 10वें पायदान पर है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए। इसके जवाब में संजू सैमसन की टीम ने 15.3 ओवर में चार विकेट खोकर 127 रन बनाए और मैच जीत लिया।

फिर नहीं चला यशस्वी का बल्ला

126 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत कुछ खास नहीं हुई। टीम को पहला झटका 10 रन के स्कोर पर लगा। क्वेन मफाका ने यशस्वी जायसवाल को पहले ओवर की आखिरी गेंद पर आउट किया। वह सिर्फ 10 रन बना सके। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए संजू सैमसन ने जोस बटलर के साथ दूसरे विकेट के लिए 32 रन की साझेदारी निभाई, जिसे आकाश मधवाल ने पांचवें ओवर में तोड़ा। उन्होंने राजस्थान के कप्तान को 42 रन के स्कोर पर आउट किया। वह सिर्फ 12 रन बना सके। इसके बाद आकाश ने जोस बटलर को अपना शिकार बनाया।  वह 13 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें आकाश ने अपने दूसरे ओवर में शिकार बनाया। पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए रविचंद्रन अश्विन आए जिन्होंने चौथे विकेट के लिए रियान पराग के साथ 40 रन की साझेदारी निभाई, लेकिन आकाश ने उन्हें भी नहीं बख्शा और पवेलियन भेज दिया। अश्विन ने एक चौके की मदद से 16 रन बनाए। 

रियान पराग ने हासिल की ऑरेंज कैप

इसके बाद रियान पराग और शुभम दुबे ने टीम को 16वें ओवर में जीत दिलाई। दोनों के बीच 39 रनों की नाबाद साझेदारी हुई। पराग इस टूर्नामेंट में दमदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने 39 गेंदों में 54 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और तीन छक्के निकले। इस शानदार पारी के साथ रियान ऑरेंज कैप की रेस में विराट कोहली के शीर्ष पर पहुंच गए हैं। दोनों ने इस टूर्नामेंट में 181 रन बना लिए हैं। शुभम दुबे आठ रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने घातक गेंदबाजी की। उन्होंने तीन विकेट हासिल किए जबकि क्वेन मफाका को एक विकेट मिला। 

रोहित-नमन गोल्डन डक पर शिकार हुए

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई। हार्दिक पांड्या के नेतृत्व में टीम ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 125 रन बनाए और मुंबई को 126 रन का मामूली लक्ष्य थमाया। इस मैच में मुंबई के शीर्ष क्रम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। टीम को पहले ही ओवर में रोहित शर्मा और नमन धीर के रूप में दो झटके लगे। ट्रेंट बोल्ट ने अपनी घातक गेंदबाजी का नजारा पेश करते हुए लगातार दो गेंदों पर दो विकेट चटकाए। पारी के तीसरे ओवर में भी बाएं हाथ के गेंदबाज ने डेवॉल्ड ब्रेविस के रूप में तीसरी सफलता हासिल की। तीनों बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट हुए। टीम को चौथा झटका ईशान किशन के रूप में 20 रन के स्कोर पर लगा। उन्हें नांद्रे बर्गर ने चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर सैमसन के हाथों कैच आउट कराया। 

इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने मुंबई के बल्लेबाजों पर कहर बरपाया। पांचवें विकेट के लिए तिलक वर्मा और हार्दिक पांड्या के बीच 56 रन की साझेदारी हुई जिसे चहल ने 76 रन के स्कोर पर तोड़ दिया। राजस्थान के खिलाफ कप्तान 21 गेंदों में 34 रन बना सके। इस दौरान उनके बल्ले से छह चौके निकले। इसके बाद सातवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे पीयूष चावला सिर्फ तीन रन बना सके। उन्हें आवेश खान ने आउट किया। 

मुंबई के गेंदबाजों ने बरपाया कहर

इस मुकाबले में मुंबई की रीढ़ बनकर खड़े तिलक वर्मा भी आउट हो गए। उन्हें युजवेंद्र चहल ने अपना शिकार बनाया। युवा बल्लेबाज 29 गेंदों में 32 रन बनाकर लौटे। इस मैच में गेरॉल्ड कोएत्जी ने चार और टिम डेविड ने 17 रन बनाए। वहीं, बुमराह आठ रन और आकाश मधवाल चार रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई के खिलाफ राजस्थान के गेंदबाजों ने कातिलाना गेंदबाजी की। ट्रेंट बोल्ट और युजवेंद्र चहल को तीन-तीन विकेट मिले। वहीं, नांद्रे बर्गर को दो विकेट मिले जबकि आवेश खान ने एक सफलता हासिल की। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here