Home Sports Watch: क्या एमएस धोनी हो गए चोटिल? नए वीडियो से बढ़ी फैंस की धड़कने, अब कैसे दिखेगा पुराना अवतार

Watch: क्या एमएस धोनी हो गए चोटिल? नए वीडियो से बढ़ी फैंस की धड़कने, अब कैसे दिखेगा पुराना अवतार

0
Watch: क्या एमएस धोनी हो गए चोटिल? नए वीडियो से बढ़ी फैंस की धड़कने, अब कैसे दिखेगा पुराना अवतार

[ad_1]

MS Dhoni CSK vs DC: एमएस धोनी, यह सिर्फ एक खिलाड़ी का नाम नहीं है बल्कि इमोशन है. आईपीएल 2024 में धोनी की बल्लेबाजी देखने के लिए फैंस कई किलोमीटर का सफर कर रहे हैं. शुरुआती दो मुकाबलों में धोनी बल्लेबाजी करने नहीं उतरे, लेकिन दिल्ली के खिलाफ तीसरे मैच में उन्होंने प्रशंसकों का दिन बना दिया. उन्होंने पहली बॉल से ही दिल्ली के गेंदबाजों की पिटाई की और टीम की सांसे अटका दी थी. ताबड़तोड़ पारी के बाद धोनी के कई यादगार वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल थे, लेकिन इनमें से एक वीडियो ने फैंस की धड़कने बढ़ा दी. 

लंगड़ाते नजर आए धोनी

धोनी अपने पुराने लुक के साथ पुराने अंदाज में भी नजर आए. उन्होंने महज 16 गेंद में 37 रन की धुआंधार पारी को अंजाम दिया. उनकी इस पारी में 4 चौके और 3 छक्के शामिल थे. लेकिन धोनी इस धांसू पारी के बाद लंगड़ाते नजर आए. सीएसके द्वारा शेयर किया धोनी का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें वह लंगड़ाते नजर आ रहे हैं. इसके अलावा धोनी का एक फोटो भी वायरल है जिसमें देखा जा सकता है कि वे पैर में सपोर्ट बैंड बांधे हुए हैं. यह देखने के बाद फैंस की धड़कने तेज हो गई हैं, अब देखना होगा कि अगले मुकाबले में धोनी खेलते हैं या नहीं. 

5 अप्रैल को अगला मैच

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2024 में जीत के साथ सीजन का आगाज किया था. चेन्नई ने घरेलू मैदान पर दो लगातार मुकाबले जीते जबकि तीसरे मैच में सीएसके के खिलाफ दिल्ली ने 20 रन से जीत दर्ज की. अब सीएसके अपना अगला मुकाबला 5 अप्रैल को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 5 अप्रैल को खेलेगी. अब देखना होगा कि धोनी 4 दिन में इस चोट से उबर पाते हैं या नहीं. 

पिछले सीजन धोनी थे चोटिल

एमएस धोनी इस सीजन बतौर कप्तान खेलते नहीं नजर आ रहे हैं. उन्होंने 17वें सीजन से पहले युवा ऋतुराज गायकवाड़ को कप्तानी सौंपने का फैसला किया था. पिछले सीजन धोनी ने अपनी कप्तानी में सीएसके को 5वीं बार खिताबी जीत दर्ज कराई थी. उस दौरान भी धोनी ने घुटने में चोट के चलते पूरा सीजन खेल लिया था. 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here