Home Sports हार्दिक से बदतमीजी हुई तो रोहित ने… यूं एक्टिव हो गए ‘हिटमैन’, मांजरेकर ने कहा- बिहैव! VIDEO

हार्दिक से बदतमीजी हुई तो रोहित ने… यूं एक्टिव हो गए ‘हिटमैन’, मांजरेकर ने कहा- बिहैव! VIDEO

0
हार्दिक से बदतमीजी हुई तो रोहित ने… यूं एक्टिव हो गए ‘हिटमैन’, मांजरेकर ने कहा- बिहैव! VIDEO

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस और उसके कप्तान हार्दिक पंड्या की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ भी वही नजारा देखने को मिला, जो मुंबई इंडियंस के पहले दो मैच में था. मुंबई की टीम सोमवार को लगातार तीसरी हार का सामना करना पड़ा. दूसरी ओर, मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या को घरेलू मैदान पर ही दर्शकों की बदतमीजी झेलनी पड़ी. हार्दिक जब भी बाउंड्री लाइन के करीब जाते, दर्शक रोहित-रोहित का नारा लगाकर उन्हें चिढ़ाते.

मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच टॉस के साथ ही दर्शकों की हार्दिक पंड्या से बदतमीजी शुरू हो गई. टॉस से पहले कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने दर्शकों से तमीज से पेश आने की अपील भी की, लेकिन इसका कोई असर नहीं हुआ. हार्दिक पंड्या ने टॉस हारने के बाद जैसे ही बोलना शुरू किया, दर्शकों ने रोहित-रोहित के नारे लगाने शुरू कर दिए.

22 साल के बैटर ने विराट से छीनी ऑरेंज कैप, IPL 2023 में 7 मैच में बनाए 78 रन, अब T20 वर्ल्ड कप…

मैच के दौरान भी दर्शकों का यह रवैया जारी रहा. टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी इससे असहज नजर आए. उन्होंने दर्शकों से ऐसे नारे ना लगाने की अपील की. लेकिन रोहित के फैंस ने अपने पसंदीदा खिलाड़ी की बात को भी नजरअंदाज कर दिया. हार्दिक जब मैदान से ड्रेसिंग रूम लौट रहे थे, तब भी दर्शक उन्हें चिढ़ाने से बाज नहीं आए.

क्रिकेटप्रेमी जानते हैं कि मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल खिताब जिताने वाले अपने कप्तान रोहित शर्मा को इस साल पद से हटा दिया है. रोहित शर्मा को हटाकर हार्दिक पंड्या को कप्तान बनाया गया है, जिससे ‘हिटमैन’ के फैंस नाराज हैं. हार्दिक पंड्या पिछले दो सीजन में गुजरात टाइटंस के कप्तान थे और उन्होंने 2022 में अपनी टीम को खिताब भी जिताया था.

Tags: Hardik Pandya, IPL 2024, Mumbai indians, Rohit sharma, Sanjay Manjrekar



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here