Home Breaking News Bihar News LIVE: पीएम मोदी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; भाजपा सांसद थामेंगे कांग्रेस का हाथ

Bihar News LIVE: पीएम मोदी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; भाजपा सांसद थामेंगे कांग्रेस का हाथ

0

[ad_1]

07:38 AM, 02-Apr-2024

भाजपा सांसद ज्वाइन करेंगे कांग्रेस

लोकसभा चुनाव में टिकट कटने के बाद मुजफ्फरपुर सीट से भाजपा के सांसद अजय निषाद आज कांग्रेस ज्वाइन करेंगे। दिल्ली में वह कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे। सूत्रों की मानें तो अजय निषाद टिकट कटने के कारण नाराज चल रहे हैं। कांग्रेस पार्टी के सिंबल से वह चुनाव लड़ सकते हैं। भाजपा ने इस बार मुकेश सहनी की पार्टी छोड़कर आने वाले डॉ. राजभूषण चौधरी को टिकट दिया है। डॉ. राजभूषण को पिछले चुनाव में अजय निषाद ने 409988 वोटों से हराया था। 

07:00 AM, 02-Apr-2024

Bihar News LIVE: पीएम मोदी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद; भाजपा सांसद थामेंगे कांग्रेस का हाथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असज बिहार के सभी बूथ कमिटी अध्यक्ष और कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करेंगे। लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पीएम मोदी भाजपा नेताओं से बातचीत करेंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मंगलवार को पीएम मोदी कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करेंगे। भाजपा इस चुनाव में सभी 40 सीटों पर एनडीए की जीत के लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रही है। इधर, मौसम विभाग 10 अप्रैल के बाद से लू चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने कहा है कि इस बार सामान्य से अधिक दिन लू चलने की आशंका है। औसत अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्यियस तक जा सकता है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here