Home Breaking News Jaipur News: राजस्थान वीरों और जुबान के पक्के लोगों की धरती; जयपुर ग्रामीण लोकसभा में बोले PM मोदी

Jaipur News: राजस्थान वीरों और जुबान के पक्के लोगों की धरती; जयपुर ग्रामीण लोकसभा में बोले PM मोदी

0
Jaipur News: राजस्थान वीरों और जुबान के पक्के लोगों की धरती; जयपुर ग्रामीण लोकसभा में बोले PM मोदी

[ad_1]

Jaipur News: PM Modi said that the land of Rajasthan is the land of brave and strong people.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को जयपुर ग्रामीण लोकसभा में अपने वाली कोटपूतली विधानसभा से राजस्थान में अपने चुनावी कैंपेन की शुरुआत कर दी। मोदी ने कहा कि 2019 में मैंने ढूंढाड़ से ही अपने चुनावी सभा की शुरुआत की थी।

पीएम मोदी ने अपना संबोधन राम राम सा…करके किया। इसके बाद उन्होंने मारवाड़ को भावनात्मक रूप से कनेक्ट करने के लिए स्थानीय लोकदेवताओं को नमन किया। मोदी ने अपने भाषण में राजस्थान से जुड़ी ईआरसीपी, मुफ्त राशन, किसान सम्मान निधि, वन रैंक वन पेंशन, हर घर नल जैसी योजनाओं का जिक्र तो किया ही साथ ही आर्टिकल 370 और राम मंदिर का मुद्दा भी उठाया।

देवनारायण, तेजाजी महाराज के चरणों में नमन

पीएम ने कहा कि मैं सामने जो दृश्य देख रहा हूं…राजस्थान की जनता जनार्दन का इतना बड़ा जन सैलाब…आपका ये उत्साह, जोश 4 जून का संकेत दे रहा है। राजस्थान के लोग हमेशा देश की मजबूती के लिए खड़े हैं। जयपुर का जलवा तो मैंने कुछ दिन पहले देखा, जब फ्रांस के राष्ट्रपति यहां आए थे। पूरी दुनिया ने जयपुर का मिजाज देखा है।

साथियों 2019 में मेरी राजस्थान की पहली चुनावी सभा ढूंढाड़ से ही शुरू हुई थी। अब 2024 में भी इसी क्षेत्र से चुनावी सभा की शुरुआत हो रही है। मैं देख रहा हूं कि आप सबने भी निर्णय कर लिया है।

दो खेमों में बंटी देश की सियासत

देश की सियासत दो खेमों में बंटी नजर आ रही है। एक तरफ राष्ट्र प्रथम का संकल्प लेकर चलने वाली भाजपा है। दूसरी तरफ देश को लूटने का मौके देखने वाली कांग्रेस पार्टी है। देश को परिवार मानने वाली भाजपा है तो दूसरी ओर अपने परिवार को देश से बड़ा मानने वाली कांग्रेस है। एक ओर दुनिया में भारत का गौरव बढ़ाने वाली भाजपा है तो दूसरी और विदेश में जाकर भारत को गाली देने वाली कांग्रेस है। ऐसी देश विरोधी, परिवार वादी ताकतों के खिलाफ राजस्थान हमेशा ढाल बनकर खड़ा रहा। राजस्थान ने 2014 में बीजपी को 25 की 25 सीटें और 2019 में एनडीए को 25 की 25 सीटें दी थीं। अब 2024 में भी राजस्थान 25 की 25 सीटें देने का फैसला कर चुका है।

ये लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं

साथियों को 2024 का ये लोकसभा चुनाव सामान्य चुनाव नहीं है। यह चुनाव विकसित राजस्थान और विकसित भारत के संकल्प का चुनाव है। यह चुनाव भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने के लिए है। यह चुनाव भ्रष्टाचार को जड़ से उखाड़ फेंकने के लिए है। यह चुनाव आत्मनिर्भर भारत के सपने को पूरा करने के लिए है। यह चुनाव किसानों की समृद्धि के संकल्प का चुनाव है। यह चुनाव घर-घर नल से जल पहुंचाने का चुनाव है। कांग्रेस और उनका इंडी गठबंधन देश के लिए नहीं बल्कि अपने स्वार्थ के लिए चुनाव लड़ रहा है। यह पहला ऐसा चुनाव है जिसमें परिवार वादी पार्टियां अपने परिवार को बचाने के लिए रैली पर रैली करते जा रहे हैं। इसमें सारे भ्रष्टाचारी मिलकर भ्रष्टाचार पर कार्रवाई रोकने के लिए रैली कर रहे हैं। मैं कहता हूं भ्रष्टाचार हटाओ, वह कहते हैं भ्रष्टाचारी बचाओ। आप मुझे बताईए भ्रष्टाचारियों को सजा मिलनी चाहिए कि नहीं। 

देश को बचाने के लिए ये चुनाव अहम

जनता के दरबार में हार चुका इंडी एलायंस अब कैसे मंसूबे पाल चुका है, इसकी झलक लगातार देखने को मिल रही है। यह पहला ऐसा चुनाव है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के बड़े नेता खुद चुनाव लड़ने की बात नहीं कर रहे हैं। देश को बचाने के लिए, देश का भविष्य बनाने के लिए यह चुनाव बहुत अहम है। आज देश में बीजेपी की मजबूत और निर्णायक सरकार की जरूरत और ज्यादा बढ़ गई है। मैं परिवार वादी पार्टियों और उनके भ्रष्टाचार पर सवाल उठाता हूं इसलिए मैं उनके निशाने पर हूं। मैं जनता से पूछना चाहता हूं कि क्या मुझे ऐसे सवाल पूछने चाहिए कि नहीं।

आप ही मेरा परिवार हैं

वे मुझे गालियां देते हैं और यहां तक कह देते हैं कि मोदी का कोई परिवार नहीं है उसको भ्रष्टाचार की जरूरत नहीं है। वह कुछ भी कहे मेरे लिए तो आप ही मेरा परिवार है। मेरा भारत मेरा परिवार है। मैं राजस्थान की धरती जो वीरों की धरती है और जुबान के पक्के लोगों की धरती है। मैं इस धरती पर कहना चाहता हूं कि आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। पिछली सरकारों ने जिसे पूछा तक नहीं मोदी ने उसे पूजा है। कांग्रेस ने देश के करोड़ों छोटे किसानों को कभी नहीं पूछा। मोदी ने राजस्थान के 85 लाख से ज्यादा किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान निधी के करीब-करीब 20 हजार करोड़ रुपए भेजे हैं। कांग्रेस ने कभी श्रमिक व मजदूरों को नहीं पूछा। मोदी ने उन्हें वन नेशन वन राशन कार्ड की सुविधा दी। कांग्रेस ने देश के गरीबों को कभी नहीं पूछा। भाजपा सरकार देश के 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रही है। आने वाले 5 साल भी मुफ्त राशन मिलता रहेगा। भाजपा ने पीएम आवास के जरिए करोड़ों गरीबों को पक्का घर दिया। 

80 से ज्यादा देशों को मेड इन इंडिया हथियार 

ईआरसीपी परियोजना को कांग्रेस ने लटका कर रखा। भाजपा सरकार ने हरियाणा से आने वाले पानी की समस्या को भी हल कर दिया है। यह सारे काम हम इसलिए कर पाए क्योंकि हमारी नीयत सही है। हम कहते हैं नीयत सही तो नतीजे सही। बीजेपी का मतलब है विकास और समाधान, कांग्रेस का मलतब है देश की हर बीमारी की जड़। भारत को रक्षा सामान के लिए दूसरे देशों की तरफ देखना पड़ता था कांग्रेस की वजह से। कांग्रेस ने देश को कभी आत्मनिर्भर नहीं होने दिया। कांग्रेस के समय भारत की छवि दुनिया के सबसे बड़े हथियार इंपोर्ट करने वाले देश की थी। आज भाजपा शासन में भारत ने डिफेंस एक्सपोर्ट का रिकॉर्ड बनाया है। भारत आज 80 से ज्यादा देशों को मेड इन इंडिया हथियार बेचता है। 

देश को जिस गति की जरूरत थी हमने उसे वह दी

मैंने ऐसा दावा कभी नहीं किया कि हमने 10 सालों में सब कुछ कर दिया लेकिन यह भी सही है कि आजादी के 60 दशक तक जो काम नहीं हो पाए वह हमनें करके दिखाया है। देश को जिस गति की जरूरत थी हमने उसे वह दी। कांग्रेस ने दशकों तक गरीबी हटाओ का नारा दिया। बीजेपी ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाल दिया। 370 को बिजली के करंट की तरह बता रहे थे। इनको पता नहीं यह मोदी है। कश्मीर से आर्टिकल 370 को खत्म करना हो। राम मंदिर का नाम भी लोगे तो देश जल मरेगा, आग लग जाएगी। भव्य राम मंदिर बना की नहीं, दिए जले, आग नहीं लगी। तीन तलाक के खिलाफ हमने सख्त कानून बनाकर मुस्लिम बेटियों की रक्षा करने का काम किया। वन रैंक वन पेंशन को लागू किया। दशकों तक जिन फैसलों का इंतजार था मोदी ने वह करके दिखाया।

मोदी मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है

लोग कहते हैं कि मोदी जी अब तो आराम करो…लेकिन वह भूल जाते हैं कि मोदी मौज करने के लिए पैदा नहीं हुआ, मेहनत करने के लिए पैदा हुआ है।  दस साल में जो हुआ वह सिर्फ ट्रेलर है अभी तो हमें देश को बहुत आगे लेकर जाना है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here