Home Breaking News Maidaan: ‘चक दे इंडिया’ से हो रही तुलना पर ‘मैदान’ के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

Maidaan: ‘चक दे इंडिया’ से हो रही तुलना पर ‘मैदान’ के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

0
Maidaan: ‘चक दे इंडिया’ से हो रही तुलना पर ‘मैदान’ के निर्देशक ने दी प्रतिक्रिया, फिल्म को लेकर कही यह बात

[ad_1]




ट्रेलर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने इसकी तुलना शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया से की। हालांकि, फिल्म के निर्देशक अमित शर्मा इस बात से इत्तेफाक नहीं रखते हैं। किंग खान की फिल्म से हो रही तुलना पर  प्रतिक्रिया देते हुए निर्देशक ने कहा कि दोनों प्रोजेक्ट के बीच कोई समानता नहीं है।


एक बातचीत के दौरान अमित शर्मा ने कोच और खिलाड़ियों के सामान्य विषय के कारण खेल पर आधारित फिल्मों की तुलना करने की लोगों की प्रवृत्ति पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि खेल पर बनी फिल्मों की वजह से कुछ दर्शक फिल्म देखने से पहले ही इनके बीच समानताएं मान लेते हैं।


निर्देशक ने साफ किया कि दोनों फिल्मों के बीच एक गेंद और मैदान में 22 खिलाड़ियों के अलावा कोई भी समानता नहीं है। अमित ने कहा कि कहानी अलग है और इसमें संघर्ष अलग है। यह कोई स्पोर्ट्स बायोपिक भी नहीं है। यह अब्दुल रहीम की यात्रा को बयां करती है। मैदान उनकी भावनात्मक यात्रा के बारे में है। फुटबॉल तो सिर्फ माध्यम है।


चक दे इंडिया शिमित का निर्देशन शिमित अमीन ने किया था। इसमें शाहरुख खान ने महिला राष्ट्रीय हॉकी टीम के कोच की भूमिका निभाई थी। यह बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई  थी। अमित शर्मा ने आगे बताया कि मैदान उनके लिए काफी चुनौतीपूर्ण रही। निर्देशक ने खुलासा किया कि वे लंबे समय से एक बायोपिक का निर्देशन करना चाहते थे। मैदान में अजय देवगन, प्रियामणि और गजराज राव महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। यह 10 अप्रैल को रिलीज होने वाली है।  फिल्म का मुकाबला अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ अभिनीत बड़े मियां छोटे मियां से है।

Neetu Kapoor: ‘क्या आप तंज से नहीं होती हैं परेशान’, कपिल-अर्चना के जोक्स से हुईं नीतू हुईं हैरान


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here