[ad_1]
वैसे तो आम जीवन में ही ये कहावत खूब मशहूर है कि सफलता के बाप बहुत होते हैं लेकिन विफलता की मां कोई नहीं होती। लेकिन, सिने जगत में हर शुक्रवार बदलने वाली किस्मत के कारोबार में ये कहावत और सटीक लागू होती है। फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ से करोड़ों रुपये की कमाई करने वाली निर्माता विपुल शाह और निर्देशक सुदीप्तो सेन की जोड़ी फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के फ्लॉप होने के बाद टूट गई है। सूत्र बताते हैं कि सुदीप्तो ने अपनी अलग फिल्म कंपनी खोल ली है और अपनी अगली फिल्म पर काम भी शुरू कर दिया है।
साल 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ ने सुदीप्तो सेन का नाम दुनिया भर में मशहूर कर दिया। केरल में हिंदू युवतियों के जबरिया धर्म परिवर्तन की ‘सच्ची’ कहानियों पर बनी इस फिल्म को घरेलू बॉक्स ऑफिस के अलावा ओवरसीज में भी काफी सफलता मिली और इस फिल्म ने रिलीज के बाद अपनी लागत से 10 गुना कारोबार करते हुए करीब 340 करोड़ रुपये कमाए। इस फिल्म की सफलता से प्रेरित होकर निर्माता विपुल शाह ने सुदीप्तो को अपनी अगली फिल्म ‘बस्तर द नक्सल स्टोरी’ के लिए भी साइन किया और इस फिल्म पर पानी की तरह पैसे बहाए।
[ad_2]
Source link