Home Breaking News Uttarakhand Board: 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह

Uttarakhand Board: 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह

0
Uttarakhand Board: 10वीं का परिणाम घोषित होने से पहले 11वीं में मिलेगा दाखिला, जानिए इस निर्णय के पीछे वजह

[ad_1]

Uttarakhand Board Admission in class 11th will be available even before declaration of 10th class result

पढ़ाई
– फोटो : Social Media

विस्तार


उत्तराखंड बोर्ड का 10वीं और 12वीं का परीक्षा का परिणाम अभी घोषित नहीं हुआ, लेकिन 10वीं की परीक्षा दे चुके हजारों छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले 11वीं कक्षा में दाखिला मिलेगा।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट ने इस संबंध में सभी मुख्य शिक्षा अधिकारियों को निर्देश जारी किया है। उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा के बाद इन दिनों छात्र-छात्राओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम चल रहा है। विभाग की ओर से इसके लिए 29 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें 16 मूल्यांकन केंद्र गढ़वाल और 13 कुमाऊं मंडल में हैं।

30 अप्रैल को होगा बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित

विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, 27 मार्च से शुरू हुआ मूल्यांकन का काम 10 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। इसके लिए 3574 शिक्षकों की डयूटी लगाई गई है। उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के बाद 30 अप्रैल को बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित किया जाना है, जिसे घोषित होने में अभी समय है।

ये भी पढ़ें…Chardham Yatra 2024:  केदारनाथ हेली सेवा का किराया पांच प्रतिशत बढ़ेगा, टिकट की बुकिंग के लिए पंजीकरण अनिवार्य

इस बीच छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का नुकसान न हो, इसके लिए 10वीं की परीक्षा दे चुके छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले 11वीं में दाखिला दिया जाएगा। शिक्षा निदेशक महावीर सिंह बिष्ट के मुताबिक, 11वीं में दाखिले के बाद यदि कोई छात्र 10वीं में अधिकतम दो विषय में फेल होता है तो अंक सुधार परीक्षा के माध्यम से उसे पास होने का मौका दिया जाएगा।

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here