Home Sports टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ 5 मैच खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल, अप्रैल में शुरू होगा दौरा

टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ 5 मैच खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल, अप्रैल में शुरू होगा दौरा

0
टी20 वर्ल्ड कप से पहले इस टीम के खिलाफ 5 मैच खेलेगा भारत, जानें पूरा शेड्यूल, अप्रैल में शुरू होगा दौरा

[ad_1]

नई दिल्ली. भारत की महिला क्रिकेट टीम इसी महीने बांग्लादेश दौरे पर जाएगी. भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें 5 मैचों की टी20 सीरीज खेलेंगी. यह सीरीज आगामी टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियों का हिस्सा है. महिला टी20 वर्ल्ड कप इसी साल बांग्लादेश में खेला जाना है.

भारत और बांग्लादेश की टीमों के बीच आईसीसी रैंकिंग में काफी अंतर है. भारतीय महिला टीम की टी20 रैंकिंग 3 है. बांग्लादेश नौवें नंबर की टीम है. हालांकि, टी20 सीरीज में खेल में यह अंतर शायद ना दिखे. वजह-बांग्लादेश की टीम को मेजबान होने का फायदा मिलेगा. घरेलू परिस्थितियों में वह भारत को टक्कर दे सकती है.

IPL 2024: मैं दिल्ली का लड़का हूं और यहीं से खेलना है… मयंक यादव ने क्यों कही ये बात

भारतीय टीम की बात करें तो उसे कुछ महीने बाद होने वाले टी20 वर्ल्ड कप से पहले बांग्लादेश की परिस्थितियों को जानने का मौका मिल जाएगा. टी20 वर्ल्ड कप सितंबर 2024 में होना है. भारत ने पिछले टी20 वर्ल्ड कप के प्रदर्शन की बदौलत इस बार के वर्ल्ड कप के लिए क्वालीफाई किया है. बांग्लादेश को मेजबान होने के नाते आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में जगह मिली है.

भारत और बांग्लादेश के बीच यह सीरीज 28 अप्रैल से शुरू होगी. 30 अप्रैल को सीरीज का दूसरा मैच होगा. सीरीज के बाकी 3 मैच मई में खेले जाएंगे. नौ मई को सीरीज का पांचवां व आखिरी मैच होगा. इससे पहले दोनों टीमें 2 और 6 मई को भी आमने-सामने होंगी.

Tags: India vs Bangladesh, Indian Womens Team, T20 World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here