[ad_1]
हाइलाइट्स
मयंक यादव रातोंरात बने स्टार
एलएसजी के गेंदबाज ने रफ्तार से मचाया कोहराम
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट की नई पेस सनसनी मयंक यादव रातोंरात स्टार बन गए हैं. पहली बार आईपीएल में खेल रहे इस तूफानी गेंदबाज ने इस टी20 लीग में अपनी रफ्तार से दिग्गज बल्लेबाजों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया है. लगातार दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच बने मयंक अपने प्रदर्शन से खुश हैं. उनका कहना है कि यह तो बस शुरुआत है. उनका लक्ष्य लंबे समय तक देश के लिए खेलना है. मयंक की घातक गेंदबाजी के दम पर लखनऊ सुपर जॉयंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू को 28 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत दर्ज की. मयंक को दिग्गज भविष्य का सितारा बता रहे हैं. उन्होंने स्पीड के साथ साथ अपनी सटीक लाइन और लेंथ से सभी को मुरीद बना लिया है.
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज मयंक यादव (Mayank Yadav) ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में आरसीबी के खिलाफ 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्होंने रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल और कैमरन ग्रीन (Cameroon Green) जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. मयंक लगातार दूसरे मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. जीत के बाद मयंक यादव ने कहा, ‘ लगातार दो मैचों में दो प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड लेकर वाकई अच्छा महसूस कर रहा हूं. सबसे ज्यादा मुझे इस बात की खुशी है कि हमने दोनों मैच जीते. मेरा लक्ष्य देश के लिए ज्यादा से ज्यादा समय तक खेलना है. मुझे लगता है कि यह तो बस शुरुआत है.’
मयंक ने आईपीएल 2024 की सबसे तेज गेंद फेंकी
मंयक यादव की आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में हर गेंद शानदार थी. उन्होंने विस्फोटक बैटर ग्लेन मैक्सवेल को शॉर्ट बॉल पर आउट किया वहीं रजत पाटीदार भी शॉर्ट बॉल पर गच्चा खा गए. उनका सबसे बेहतरीन विकेट कैमरन ग्रीन का रहा. ग्रीन को मयंक ने 8वें ओवर में निपटाया. मयंक ने जिस गेंद पर ग्रीन को क्लीन बोल्ड किया वह गेंद बेहद खास थी. इस गेंद पर ग्रीन का फ्रंट फुट हिला तक नहीं और गेंद गोली की रफ्तार से आकर उनका ऑफ स्टंप उड़ा ले गई. मयंक ने इस दौरान 156. 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो सीजन की सबसे तेज रही.
‘मैं अपने डाइट और रिकवरी पर ध्यान दे रहा हूं’
मयंक यादव ने कहा, ‘ कैमरन ग्रीन का विकेट सबसे खास था. तेज गेंदबाजी के पीछे कई चीजें काम करती है. इसके लिए आपको डाइट, सोना और ट्रेनिंग पर ध्यान देना होता है. मैं इस समय अपने डाइट और रिकवरी पर ध्यान दे रहा हूं. साथ ही साथ आईस बाथ भी ले रहा हूं’ इससे पहले पंजाब किंग्स के खिलाफ मयंक ने 155.8 किलोमीटर की रफ्तार से गेंद फेंकी थी. उन्होंने अपना ही रिकॉर्ड सुधारा. पंजाब किंग्स के खिलाफ उन्होंने यह रिकॉर्ड अपने नाम की थी.
.
Tags: IPL 2024, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : April 3, 2024, 11:38 IST
[ad_2]
Source link