[ad_1]
अहमदाबाद. इंडियन प्रीमियर लीग में जीत से आगाज करने के बाद पंजाब की टीम को लगातार दो मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. मयंक यादव की तूफानी गेंदबाजी के सामने ध्वस्त हुए बल्लेबाजी क्रम को गुरुवार को मोटेरा की धीमी पिच पर गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा. पंजाब किंग्स ने विरोधी के मैदान पर अपने पिछले दो मुकाबले गंवाए हैं और टाइटंस के खिलाफ हार से उसकी राह मुश्किल हो सकती है.
दूसरी तरफ टाइटंस की टीम पिछले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद पर सात विकेट की आसान जीत के बाद आत्मविश्वास से भरी है. अनुभवी तेज गेंदबाज मोहित शर्मा के सामने पंजाब किंग्स को अलग तरह की चुनौती का सामना करना पड़ेगा. मोहित नकल बॉल, धीमे बाउंसर और वाइड यार्कर का काफी अच्छा इस्तेमाल करते हैं. शिखर धवन, जॉनी बेयरस्टो और जितेश शर्मा जैसे बल्लेबाजों को अलग तरह की चुनौती का सामना करना होगा जिन्हें गेंद का बल्ले पर आना पसंद है.
तूफानी बल्लेबाज चोटिल गेंदबाजी में समस्या
पिछले मैच में पैर की मांसपेशियों में हल्की चोट के बाद अगर लियाम लिविंगस्टोन अनुपलब्ध रहते हैं तो पंजाब की मुसीबत और बढ़ जाएगी. पंजाब को इसके अलावा राशिद खान और नूर अहमद की फिरकी का भी सामना करना होगा. पंजाब की बल्लेबाजी से अधिक चिंता का विषय उसकी गेंदबाजी है, विशेषकर डेथ ओवरों में. हर्षल पटेल ने मौजूदा सत्र में अब तक निराश करते हुए 11.41 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं. राहुल चाहर ने भी काफी निराश करते हुए 11.37 की इकोनॉमी रेट से रन दिए हैं.
टाइटंस ने गत चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपनी योजनाओं को काफी अच्छी तरह से क्रियांवित करते हुए शानदार प्रदर्शन किया. बल्लेबाज अब तक एकजुट प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं लेकिन गेंदबाजी इकाई ने शुरुआती मैच में स्कोर का बचाव किया और पिछले मैच में सनराइजर्स को बड़ा स्कोर बनाने से रोककर अपना कौशल दिखाया.
.
Tags: Harshal Patel, IPL 2024, Punjab Kings, Shikhar dhawan, Shubman gill
FIRST PUBLISHED : April 3, 2024, 16:58 IST
[ad_2]
Source link