Home World 20 हजार हाथी भिजवा देंगे, जानवरों के बीच रहकर तो देखो… बोत्सवाना ने जर्मनी को क्यों धमकाया?

20 हजार हाथी भिजवा देंगे, जानवरों के बीच रहकर तो देखो… बोत्सवाना ने जर्मनी को क्यों धमकाया?

0
20 हजार हाथी भिजवा देंगे, जानवरों के बीच रहकर तो देखो… बोत्सवाना ने जर्मनी को क्यों धमकाया?

[ad_1]

Botswana Elephant News: जर्मनी ने शिकार पर कड़े प्रतिबंधों की वकालत क्या की, बोत्सवाना भड़क उठा. वहां के राष्ट्रपति मोकग्वेत्सी मासीसी ने जर्मनी को 20 हजार हाथी भेजने की धमकी दे डाली है. बोत्सवाना की धमकी जर्मनी के पर्यावरण मंत्रालय के सुझाव के बाद आई है. प्रस्ताव था कि शिकार के बाद जानवरों को ट्रॉफी की तरह लाने पर कड़े प्रतिबंध लगाए जाएं. जर्मन मीडिया से बातचीत में मासीसी ने कहा कि इससे तो उनके देश की हालत खराब हो जाएगी. मासीसी ने कहा, जर्मनी के लोगों को ‘जानवरों के साथ रहना चाहिए, जैसे आप हमसे रहने को कह रहे हैं.’ बोत्सवाना के राष्ट्रपति ने कहा कि ‘हम यह तोहफा जर्मनी को देना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा कि वह जवाब में ‘ना’ नहीं सुनेंगे. अफ्रीकी देश के नेता ने कहा कि पशु संरक्षण के चलते उनके देश में हाथियों की तादाद खासी बढ़ गई है. हाथियों के झुंड संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हैं, फसलें चट कर रहे हैं और नागरिकों को कुचल रहे हैं.

मासीसी ने तर्क दिया कि शिकार से हाथियों की आबादी कंट्रोल करने में बड़ी मदद मिलती है. बोत्सवाना ने 2014 में ट्रॉफी हंटिंग पर रोक लगा दी थी लेकिन दबाव बढ़ने पर 2019 में बैन हटा लिया. दुनिया में सबसे ज्यादा हाथी बोत्सवाना में पाए जाते हैं. वहां हाथियों की तादाद 1,30,000 तक जा पहुंची है.

ट्रॉफी शिकार (Trophy Hunting) क्या है?

खेल के नाम पर जंगली जानवरों का शिकार और फिर उनके अंगों को ट्रॉफी की तरह नुमाइश करना ट्रॉफी हंटिंग कहलाता है. शिकारी जानवरों को मारने के बाद अक्सर उनके शरीर का कोई हिस्सा यादगार के तौर साथ ले आते हैं, किसी ट्रॉफी की तरह. कई देश ट्रॉफी हंटिंग को बढ़ावा देते हैं जिनमें बोत्सवाना भी एक है. बोत्सवाना जैसे कई अफ्रीकी देश ट्रॉफी हंटिंग से तगड़ी कमाई करते हैं. पश्चिमी देशों से अमीर लोग शिकार के बदले हजारों डॉलर चुकाते हैं. उन्‍हें जानवर का सिर या अन्‍य कोई अंग ट्रॉफी की तरह घर ले जाने की भी इजाजत है. ह्यूमेन सोसायटी इंटरनेशनल की 2021 वाली रिपोर्ट बताती है कि हंटिंग ट्रॉफी इंपोर्ट करने में जर्मनी पूरे यूरोपियन यूनियन में नंबर वन है. भारत, ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस, बेल्जियम जैसे देशों में ट्रॉफी हंटिंग पर पूरी तरह प्रतिबंध है.

इस देश में विजेता होने के बाद ट्रॉफी के तौर पर मिलते हैं मरे हुए जानवर

जर्मनी की तरह यूके को भी मिल चुकी धमकी

मार्च में यूनाइटेड किंगडम (UK) के सांसदों ने हंटिंग ट्राफियों के आयात पर बैन का समर्थन किया. अभी वहां यह कानून नहीं बना है. इसके बाद, बोत्सवाना के वन्य जीव मंत्री ने 10,000 हाथी लंदन भेजने की धमकी दी थी. उनका कहना था कि बोत्सवाना 10 हजार हाथी हाईड पार्क में भिजवा देगा ताकि ब्रिटिश लोग ‘उनके साथ रहने का स्वाद ले सकें.’ बोत्सवाना ने पड़ोसी देश अंगोला को 8,000 हाथी दिए थे. अपने यहां हाथियों की आबादी कम करने के लिए उसने मोजाम्बिक को भी हाथी भेजने का ऑफर दिया है.

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here