Home Sports 21 साल के खूंखार गेंदबाज का आतंक, लगातार दूसरे मैच में रफ्तार से ढाया कहर

21 साल के खूंखार गेंदबाज का आतंक, लगातार दूसरे मैच में रफ्तार से ढाया कहर

0
21 साल के खूंखार गेंदबाज का आतंक, लगातार दूसरे मैच में रफ्तार से ढाया कहर

[ad_1]

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में महज अपना दूसरी ही मुकाबला खेल रहे 21 साल के गेंदबाज ने एक बार फिर से तेज रफ्तार से कहर ढाया. मंगलवार को लखनऊ सुपर जायंट्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 28 रन से जीत दर्ज की. इस जीत में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव की अहम भूमिका रही. पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ की टीम ने अनुभवी ओपनर क्विंटन डि कॉक की फिफ्टी के दम पर 5 विकेट पर 181 रन का स्कोर खड़ा किया. मयंक की घातक गेंदबाजी की बदौलत लखनऊ ने बैंगलोर को 153 रन पर ढेर कर दिया.

पंजाब किंग्स के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2024 में अपना डेब्यू करने वाले भारतीय युवा तेज गेंदबाज का जलवा फिर एक बार दिखा. पहले मैच में तेज रफ्तार गेंदबाजी से मैच का रुख पलटने वाले इस गेंदबाज ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ भी बल्लेबाजों में आतंक भर दिया. हार के बाद पिछले मुकाबले में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने तो यहां बैगलोर की कमान संभाल रहे फाफ डु प्लेसिस ने युवा तेज गेंदबाज की जमकर तारीफ की.

लगातार दूसरे मैच में छाए मयंक

पंजाब के खिलाफ मुश्किल में फंसी लखनऊ के लिए एक के बाद एक तीन विकेट निकालकर मयंक यादव ने मैच पलट दिया था. बैंगलोर के खिलाफ भी इस 21 साल के तेज गेंदबाज ने तीन विकेट निकाले. लखनऊ के लिए मयंक ने खतरनाक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल को बिना खाता खोले वापस भेजा तो कैमरून ग्रीन को क्लीन बोल्ड कर सबको हैरान कर दिया. बैंगलोर की बड़ी उम्मीद रजत पाटीदार का विकेट हासिल कर लखनऊ के लिए मैच बनाया.

पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू मैच में मयंक यादव ने 4 ओवर में महज 27 रन देकर तीन विकेट झटके थे. बैंगलोर के खिलाफ तो उनका प्रदर्शन और भी घातक हो गया. 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए मयंक यादव ने महज 14 रन खर्च किए और 3 बड़े विकेट अपने नाम किए.

Tags: IPL 2024, Lucknow Super Giants

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here