[ad_1]
हाइलाइट्स
मयंक यादव को भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहा जा रहा है
एलएसजी ने 2020 में मयंक यादव को 20 लाख में खरीदा था
नई दिल्ली. वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज इयान बिशप चाहते हैं कि युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) अपने तेज गेंदबाजों के कॉन्ट्रेक्ट लिस्ट में शामिल करे. 21 साल के मयंक यादव आईपीएल के 17वें सीजन में पेस सेंसेशन बनकर उभरे हैं. वह पंजाब किंग्स के बाद रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में अपनी छाप छोड़ते नजर आए. मयंक पिछले दोनों मैचों में लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं. आरसीबी के खिलाफ मैच में मयंक ने 4 ओवर में 14 रन देकर 3 विकेट चटकाए. वह 2 मैचों में 6 विकेट लेकर पर्पल कैप की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं.
लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में डेब्यू करने वाले मयंक यादव (Mayank Yadav) की रफ्तार को देखकर हर कोई हैरान है. एलएसजी ने उन्हें 2020 में 20 लाख रुपये में अपने साथ जोड़ा था. हालांकि इसके बाद वह चोट की वजह से नहीं खेल पाए. मयंक यादव को आईपीएल 2024 में पंजाब किंग्स के खिलाफ डेब्यू का मौका मिला और तभी से उन्हें भारत का सबसे तेज गेंदबाज कहा जाने लगा है. उन्होंने पंजाब किंग्स के खिलाफ 155.8 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी जो आईपीएल मौजूदा सीजन की सबसे तेज गेंद रही. हालांकि इसके 4 दिन बाद उन्होंने आरसीबी के खिलाफ 156.7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद डालकर अपना ही रिकॉर्ड सुधारा. यह आईपीएल के इतिहास में चौथी सबसे तेज डिलीवरी है.
भारत के 3 पेसर… जिन्होंने स्पीड से मचाई तबाही, टीम इंडिया में हुई एंट्री लेकिन अब ये तिकड़ी कहां?
इयान बिशप ने की ये डिमांड
इयान बिशप (Ian Bishop) ने एलएसजी बनाम आरसीबी मुकाबले के खत्म होने के बाद सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ‘ तेज गेंदबाजी कॉन्ट्रेक्ट में छठे गेंदबाज का नाम जोड़ने के लिए और कुछ देखने की जरूरत नहीं है.’ बीसीसीआई ने हाल में 2023-24 सीजन के लिए टीम इंडिया के लिए सालाना रिटेनरशिप कॉन्ट्रेक्ट की घोषणा की थी, जिसमें विशेष अनुबंध के तहत आकाश दीप, विजयकुमार विशाक, उमरान मलिक, यश दयाल और विदवथ कावेरप्पा को अनुबंधित किया गया है. इयान बिशप ने बीसीसीआई से मयंक यादव को इसी अनुबंध में शामिल करने का आग्रह किया है.
इयान बिशप ने उमरान मलिक का नाम देखकर जताई खुशी
जब बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों के लिए अनुबंध की घोषणा की थी तब इयान बिशप ने भारतीय क्रिकेट बोर्ड के इस फैसले का स्वागत कियाथा. बिशप ने इसे भारत की ओर से पेसर्स को अनुबंध देने का अभिनंदन किया था. तब उन्होंने लिखा था, ‘ भारत की ओर से तेज गेंदबाजो को कॉन्ट्रेक्ट देने का बहुत ही बेहतरीन कदम. मैं इसका बहुत बड़ा प्रशंसक हूं, खासकर इस लिस्ट में उमरान मलिक का नाम देखकर. कोई भी टीम जो विश्व स्तर पर प्रतिस्पर्धी होना चाहती है उसे गुणवत्ता वाले तेज गेंदबाजों को विकसित करना होगा.’
.
Tags: IPL, IPL 2024, Lucknow Super Giants
FIRST PUBLISHED : April 3, 2024, 17:33 IST
[ad_2]
Source link