Home Breaking News Delhi Liquor Case: संजय सिंह दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते, शराब घोटाले पर नहीं बोलेंगे; जमानत की शर्तें तय

Delhi Liquor Case: संजय सिंह दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते, शराब घोटाले पर नहीं बोलेंगे; जमानत की शर्तें तय

0
Delhi Liquor Case: संजय सिंह दिल्ली-NCR छोड़कर नहीं जा सकते, शराब घोटाले पर नहीं बोलेंगे; जमानत की शर्तें तय

[ad_1]

Excise Policy Case AAP MP Sanjay Singh admitted in ILBS

संजय सिंह
– फोटो : ANI

विस्तार


सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंच गया है। कोर्ट ने सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय कीं। राउज एवेन्यू कोर्ट ने आप सांसद संजय सिंह को अपना पासपोर्ट सरेंडर करने को कहा। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे और शराब घाटाला मामले में कोई बयान या टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

आप सांसद संजय सिंह के वकील ने अदालत से दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले पूर्व अनुमति की शर्तें नहीं लगाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि वह एक राजनीतिक नेता हैं और यह चुनाव का समय है। अदालत ने कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर छोड़ने से पहले अपना यात्रा कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

उधर, आप सांसद संजय सिंह से मिलने के लिए उनके मां और बेटे आईएलबीएस अस्पताल पहुंचे। संजय सिंह लिवर से जुड़ी बीमारी के इलाज के लिए लिवर और पित्त विज्ञान संस्थान (आईएलबीएस) अस्पताल में भर्ती हैं। अस्पताल में लिवर की बायोप्सी की गई है। इस जांच के बाद रिपोर्ट के आधार पर आगे का इलाज होगा। मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट ने आबकारी नीति मामले में संजय सिंह को जमानत पर छोड़ने का आदेश दिया था।

उधर, एएनआई ने तिहाड़ जेल के सूत्रों के हवाले से बताया कि तिहाड़ जेल अधिकारियों को अभी तक आप सांसद संजय सिंह का जमानत आदेश नहीं मिला है। जमानत की शर्तों के साथ कोर्ट में आदेश तैयार किया जाएगा, जिसके बाद आदेश को जेल भेजा जाएगा। 

आप सांसद संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह ने बताया, ‘कल हमने संजय सिंह को अस्पताल में नियमित जांच के लिए भर्ती कराया था जहां हमें पता चला कि उन्हें बेल मिल गई है। आज वे करीब 12 बजे डिस्चार्ज होंगे उसके बाद वे तिहाड़ जाएंगे। वहां से फिर वे रिलिज होंगे उसके बाद हम मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे और भगवान का शुक्रिया करेंगे। जबतक मेरे तीनों भाई (अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया, सत्येंद्र जैन) बाहर नहीं आते तबतक हमारे घर में कोई जश्न नहीं मनाया जाएगा।’

सुप्रीम कोर्ट से जमानत की खबर सुनने के बाद संजय सिंह के समर्थक ढोल के साथ उनके सरकारी आवास पर पहुंचे। यहां उन्होंने संजय सिंह की पत्नी अनीता सिंह को शुभकामनाएं दीं। पत्नी ने कहा कि यह संघर्ष लंबा है और आगे भी इसी तरह से जारी रहेगा। जब तक मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन जेल से बाहर नहीं आ जाते, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। संजय सिंह के बाहर आने का हम जश्न नहीं मना रहे हैं। जमानत के लिए हम अदालत को धन्यवाद देते हैं।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here