Home Breaking News IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरुआती 10 मैचों को मिले करोड़ों दर्शक, पिछले 16 सीजन के रिकॉर्ड्स टूटे, जानें मामला

IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरुआती 10 मैचों को मिले करोड़ों दर्शक, पिछले 16 सीजन के रिकॉर्ड्स टूटे, जानें मामला

0
IPL 2024: आईपीएल 2024 के शुरुआती 10 मैचों को मिले करोड़ों दर्शक, पिछले 16 सीजन के रिकॉर्ड्स टूटे, जानें मामला

[ad_1]

आईपीएल 2024 के पहले दस मैचों को 35 करोड़ दर्शकों ने टीवी पर देखा है, जो टूर्नामेंट के पिछले किसी भी सीजन से ज्यादा है। बीएआरसी के आंकड़ों के मुताबिक, इस सीजन शुरुआती 10 मैचों को टीवी पर देखने वाले लोग पिछले 16 सीजन के मुकाबले सबसे ज्यादा हैं। 




टीवी पर ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर डिजनी स्टार ने बताया कि टूर्नामेंट का कुल ‘वॉचटाइम’ 8028 करोड़ मिनट रहा जो पिछले साल से 20 फीसदी अधिक है। आईपीएल के टीवी ब्रॉडकास्टर के प्रमुख ने एक प्रेस रिलीज में कहा- टाटा आईपीएल 2024 की रिकॉर्ड व्यूअरशिप से हम बेहद खुश हैं । हमने दर्शकों को केंद्र में रखकर कई पहल की जिससे दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ।


टीवी पर आईपीएल का 10 भाषाओं में प्रसारण हो रहा है। इनमें मूक, बधिरों और दृष्टिबाधित फऐंस के लिये स्पेशल फीड भी शामिल है। आईपीएल में अब तक 16 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से केवल छह मैच बाद में बैटिंग करने वाली टीमों ने जीते हैं। वहीं, 10 मैचों में पहले बैटिंग करने वाली टीमों की जीत हुई। शुरुआती 16 में से 11 मैच घरेलू टीम ने जीते, जबकि पांच मैचों में मेहमान टीमों को जीत मिली। 


इस साल आईपीएल में अब तक कई रिकॉर्ड्स बन और टूट चुके हैं। इनमें सबसे बड़े स्कोर से लेकर एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के का रिकॉर्ड शामिल है। सनराइजर्स हैदराबाद ने 27 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 277 रन बनाए थे, जो इस लीग का उच्चतम स्कोर है। वहीं, बुधवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 272 रन बनाए, जो कि इस लीग का दूसरा उच्चतम स्कोर है। अब तक टूर्नामेंट में किसी बल्लेबाज ने शतक नहीं लगाया है। 26 अर्धशतक लग चुके हैं और 299 छक्के (बुधवार तक) मारे जा चुके हैं। केकेआर की टीम अंक तालिका में शीर्ष पर है, जबकि राजस्थान दूसरे और चेन्नई तीसरे स्थान पर है। 


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here