[ad_1]
Mayank Yadav Records: लखनऊ सुपर जायंट्स के 21 वर्षीय युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव इस समय इंटरनेट सेंसेशन बने हुए हैं. आईपीएल में अब तक सिर्फ 2 ही मैच खेले मयंक ने अपनी खूंखार रफ्तार से क्रिकेट जगत में तहलका मचा दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ हुए आईपीएल के 15वें मुकाबले में मयंक की रफतार का जबरदस्त कहर देखने को मिला. उन्होंने लगातार 150+ की स्पीड से गेंद फेंकते हुए तीन बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. इस सीजन की सबसे तेज फेंकने के साथ ही मयंक ने अपने नाम कई ऐसे रिकॉर्ड कर लिए जो किसी भी गेंदबाज के लिए सपने जैसा है.
फेंकी सीजन की सबसे तेज गेंद
पंजाब किंग्स के खिलाफ आईपीएल 2024 के 11वें मैच में डेब्यू करने वाले मयंक ने अपनी रफ्तार से हर किसी को हैरान कर दिया था. उन्होंने इस मैच में भी तूफानी गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट झटके थे. अब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ मैच में इस युवा बॉलर ने कमाल ही कर दिया. 156.7 KMPH की स्पीड से गेंद फेंकी, जो इस आईपीएल सीजन की अब तक की सबसे तेज गेंद है. सिर्फ तेज रफ्तार गेंद ही नहीं, इसके अलावा भी उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए.
मलिंगा के क्लब में शामिल
RCB के खिलाफ इस मैच में मयंक ने 3 विकेट लिए. इसके साथ ही वह दिग्गज गेंदबाज लसिथ मलिंगा के एक स्पेशल क्लब में शामिल हो गए. दरअसल, वह शुरुआती दो आईपीएल मैचों में 3+ विकेट हॉल लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. इनसे पहले 5 गेंदबाज ऐसा कर चुके हैं. लसिथ मलिंगा, अमित सिंह, मयंक मारकंडे, के कूपर और जोफ्रा आर्चर ने शुरुआती दो आईपीएल मैचों में 3+ विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है.
[ad_2]
Source link