Home Breaking News Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक  साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र

Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक  साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र

0
Sunny-Himesh-Prabhudeva: जल्द एक  साथ नजर आएंगे सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा, दर्शक हुए बेसब्र

[ad_1]

Sunny Leone Himesh Reshammiya and Prabhudheva will soon work together in a film know details

हिमेश रेशमिया, सनी, प्रभुदेवा
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


सनी लियोनी, हिमेश रेशमिया और प्रभुदेवा जल्द ही एक साथ एक फिल्म में नजर आने वाले हैं। तीनों ही फिल्मी दुनिया के बड़े नाम हैं। इन्हें एक फिल्म में देखना दर्शकों के लिए काफी दिलचस्प अनुभव होने वाला है। हालांकि, अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं हुआ है। लेकिन, सनी लियोनी इसके शूट के लिए रवाना हो चुकी हैं।

पहली बार बार जमेगी सनी और हिमेश की जोड़ी

अभी फिलहाल इतनी जानकारी ही सामने आई है कि शुरुआती शूटिंग मस्कट में  होगी। इस फिल्म को लेकर खास बात यह है कि हिमेश रेशमिया और सनी लियोनी पहली बार बड़े पर्दे पर साथ नजर आएंगे। इसे लेकर दर्शक भी उत्साहित नजर आ रहे हैं। वहीं, यह दूसरा मौका होगा, जब सनी लियोनी और प्रभुदेवा एक साथ काम करने जा रहे हैं। इससे पहले दोनों ने ‘पेट्टा रैप’ गाने में एक साथ काम किया था। प्रशंसक चाहेंगे कि उन्हें फिल्म में प्रभुदेवा की कोरियोग्राफी और सनी का डांस देखने को मिले। अगर ऐसा हुआ तो संभवत: हिट गानों की लिस्ट में एक और गाना जुड़ जाएगा।

Tilasmi Bahein: ‘तिलस्मी बाहें’ गाना देख सोनाक्षी के अभिनय के मुरीद हुए जहीर इकबाल, तारीफ में लिखी ये बात

सनी और हिमेश की आने वाली फिल्में

सनी लियोनी की बात करें तो वह फिलहाल मशहूर डेटिंग शो ‘स्प्लिट्सविला’ को होस्ट कर रही हैं। यह इस शो का 15वां संस्करण है। सनी की आने वाली फिल्मों में ‘गैंग्स ऑफ गाजियाबाद’, ‘कैनेडी’ और ‘कोटेशन गैंग’ शामिल हैं। वहीं, हिमेश रेशमिया की झोली में बैडएस रवि कुमार है। उन्होंने पिछले दिनों बतौर संगीतकार किसी का भाई किसी की जान और सेल्फी में काम किया था। वे अक्सर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर फिटनेस वीडियो डालते रहते हैं। इससे वह सोशल मीडिया यूजर्स के बीच चर्चा में बने रहते हैं।

Karan Johar: करण जौहर ने बॉलीवुड फिल्मों पर कसा तंज? बोले, ‘बॉक्स ऑफिस है भईया इंस्टाग्राम रील नहीं’

‘दबंग 4’ बनाएंगे प्रभुदेवा

प्रभुदेवा भी अपने काम की वजह से काफी व्यस्त हैं। वह दंबग 4 का निर्देशन करेंगे। इस फिल्म को अगले साल दिसंबर महीने में रिलीज किया जा सकता है। इसके अलावा उनकी ‘वांटेड 2’ बनाने की भी चर्चा हैं। इसके पहले भाग में सलमान खान नजर आए थे। इसी फिल्म से उन्होंने दमदार वापसी की थी। इसके अलावा प्रभुदेवा भारतीय सुपरहीरो फिल्म ‘मिनमैन’ में भी काम कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने इसकी घोषणा की थी।

Salman Khan: कुणाल कामरा को भाईजान की माफी, मजाक उड़ाने और माफी न मांगने पर भी नहीं करेंगे कानूनी कार्रवाई!

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here