Home Sports कौन है वो 18 साल का बल्लेबाज? जिसने डेब्यू आईपीएल इनिंग में बनाया कीर्तिमान

कौन है वो 18 साल का बल्लेबाज? जिसने डेब्यू आईपीएल इनिंग में बनाया कीर्तिमान

0
कौन है वो 18 साल का बल्लेबाज? जिसने डेब्यू आईपीएल इनिंग में बनाया कीर्तिमान

[ad_1]

हाइलाइट्स

अंगकृष रघुवंशी ने डेब्यू आईपीएल पारी में अर्धशतक जडने वाले बने सबसे युवा
केकेआर ने अंगकृष रघुवंशी को 20 लाख में अपने साथ जोड़ा था

नई दिल्ली. कोलकाता नाइटराइडर्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 106 रन से हराकर आईपीएल इतिहास में अपनी दूसरी सबसे बड़ी जीत दर्ज की. केकेआर ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट पर 272 रन का स्कोर खड़ा किया. पहाड़नुमा लक्ष्य के सामने दिल्ली कैपिटल्स टीम पूरी तरह दब गई. केकेआर की ओर से 18 साल के युवा ऑलराउंडर अंगकृष रघुवंशी ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी से पूरी महफिल लूट ली. उन्होंने आईपीएल की अपनी पहली पारी में अर्धशतक ठोका. इसके साथ वह आईपीएल में अर्धशतक बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. इस युवा क्रिकेटर की कहानी बेहद दिलचस्प है. 11 साल की उम्र में दिल्ली से मुंबई पहुंचे अंगकृष के गुरु अभिषेक नायर हैं, जिन्होंने इस युवा को तराशने में अहम भूमिका निभाई है.

अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi) ने 18 साल 303 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ी. उन्होंने श्रीवत्स गोस्वामी के 17 साल पुराने रिकॉर्ड को चकनाचूर किया जिन्होंने 2008 में अपने आईपीएल डेब्यू पर 52 रन की पारी खेली थी. रघुवंशी आईपीएल में फिफ्टी जड़ने वाले ओवरऑल सातवें यंगेस्ट प्लेयर हैं जबकि कोलकाता नाइटराइडर्स के दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं. इससे पहले शुभमन गिल ने केकेआर की ओर से 2018 में 18 साल और 237 दिन की उम्र में फिफ्टी जड़ी थी. रघुवंशी ने 25 गेंदों पर पचासा जड़ा.

स्टेडियम में काफी शोर था… स्क्रीन पर टाइमर भी.. ऋषभ पंत से DRS लेने में हुई चूक, बनाया ये बहाना

‘अभिषेक नायर मेरे गुरु हैं’
मैच के बाद अंगकृष रघुवंशी ने कहा, ‘अभिषेक नायर मेरे गुरु हैं. जिस तरह से उन्होंने मुझे प्रैक्टिस कराया, कठिन परिस्थितियों में रखा वो मेरे अनुभव के लिए पर्याप्त था. जब मैंने अपनी पहली पारी खेली. वह मुझे हर जगह मदद करते हैं जैसे की खाने-पीने से लेकर प्रैक्टिस करने तक, सभी जगह वह मुझे सपोर्ट करते हैं.’

कौन हैं अंगकृष रघुवंशी
अंगकृष रघुवंशी का जन्म 5 जून 2005 को दिल्ली में हुआ था. वह 11 साल की उम्र में मुंबई चले गए. मुंबई में उन्होंने अभिषेक नायर और ओमकार साल्वी से क्रिकेट की तालीम ली. वह मुंबई की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं. उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर जल्द ही अपना नाम बना लिया. इस टैलेंटेड खिलाड़ी ने 2022 अंडर 19 वर्ल्ड कप में अपनी बैटिंग से तहलका मचाया था. उन्होंने भारत को यश धुल की कप्तानी में टीम इंडिया को खिताब दिलाने में अहम भूमिका निभाई. अंगकृष ने विश्व कप में 278 रपन बनाए थे जो भारत की ओर से सर्वाधिक था. रघुवंशी ने 2023 में लिस्ट और टी20 में डेब्यू किया. उन्होंने सीके नायडू ट्रॉफी में 9 मैचों में 765 रन बनाए. केकेआर ने उन्हें 20 लाख में अपने साथ जोड़ा है.

Tags: IPL 2024, KKR, Kolkata Knight Riders

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here