Home Sports 10 मैचों को 35 करोड़ लोगों ने देखा… टूट गए व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

10 मैचों को 35 करोड़ लोगों ने देखा… टूट गए व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

0
10 मैचों को 35 करोड़ लोगों ने देखा… टूट गए व्यूअरशिप के सारे रिकॉर्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

शुरुआती 10 मैचों में व्यूअरशिप में हुई 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी
आईपीएल के 17वें सीजन का आगाज 22 मार्च को हुआ था

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में बल्लेबाजों और गेंदबाजों का धूम धड़ाका जारी है. लोग भी आईपीएल मुकाबले को देखने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं. आलम यह है कि टूर्नामेंट के शुरुआती 10 मुकाबलों ने आईपीएल में व्यूअरशिप के मामले में इतिहास रच दिया है. शुरुआती 10 मैचों को 35 करोड़ दर्शकों ने देखा जो टूर्नामेंट के किसी भी सीजन से सर्वाधिक है जिसमें कोरोना महामारी के दौरान खेले गए सत्र भी शामिल हैं.

डिज्नी स्टार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार टूर्नामेंट का कुल ‘वॉचटाइम’ 8028 करोड़ मिनट रहा जो पिछले साल से बीस फीसदी अधिक है. डिज्नी स्टार (स्पोटर्स) के प्रमुख संजोग गुप्ता ने कहा ,‘टाटा आईपीएल 2024 (IPL 2024) की रिकॉर्ड व्यूअरशिप से हम आहलादित हैं. हमने दर्शकों को केंद्र में रखकर कई पहल की जिससे दर्शकों की संख्या में इजाफा हुआ.’ डिजनी स्टार आईपीएल का 10 भाषाओं में प्रसारण कर रहा है जिसमें मूक, बधिरों और दृष्टिबाधित प्रशंसकों के लिए स्पेशल फीड भी शामिल है.

टी20 वर्ल्ड कप में किसने खेली सबसे बड़ी पारी… कितनी बार पार हुआ 100 का आंकड़ा, टॉप 10 में सिर्फ 1 भारतीय शामिल

मयंक यादव को घरेलू क्रिकेट खेलने की जरूरत नहीं, दिग्गज पेसर बोला- उसे सीधा…

पहले दिन कुल 16.8 करोड़ लोगों ने उठाया लुत्फ
इससे पहले, आईपीएल के 17वें सीजन में पहला मैच पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू (RCB) के बीच खेला गया था. इस मैच में रिकॉर्ड व्यूअरशिप देखने को मिली थी. डिज्नी स्टार के अनुसार, पहले दिन कुल 16.8 करोड़ लोगों ने इस मैच का लुत्फ उठाया था जो एक रिकॉर्ड था. यह मुकाबला 22 मार्च को चेपॉक में खेला गया था.

पहले दिन 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया
डिज्नी स्टार नेटवर्क पर आईपीएल 2024 के शुरुआती दिन, 1276 करोड़ मिनट का वॉच-टाइम दर्ज किया गया, जो किसी भी आईपीएल सीजन के शुरुआती दिन के लिए सबसे अधिक है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर, जियो सिनेमा को आईपीएल के पहले दिन 11.3 करोड़ दर्शक मिले थे. तब कहा गया था कि इस बार आईपीएल 2023 के पहले दिन की तुलना में 51% की बढ़ोतरी दर्ज हुई है.

Tags: IPL, IPL 2024

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here