Home Sports GT vs PBKS: शशांक-आशुतोष ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, गिल की फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब की दमदार वापसी

GT vs PBKS: शशांक-आशुतोष ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, गिल की फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब की दमदार वापसी

0
GT vs PBKS: शशांक-आशुतोष ने गुजरात के जबड़े से छीनी जीत, गिल की फिफ्टी पर फिरा पानी, पंजाब की दमदार वापसी

[ad_1]

ipl 2024 GT vs PBKS: आईपीएल 2024 पंजाब किंग्स ने गुजरात का होम ग्राउंड पर दबदबा खत्म कर दिया है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पंजाब के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीता और गुजरात को पहले बल्लेबाजी के लिए भेज दिया. पंजाब के गेंदबाजों ने शानदार शुरुआत की, लेकिन शुभमन गिल ने दूसरे छोर से खूंटा गाड़ लिया. जिसकी बदौलत गुजरात ने पंजाब के सामने 200 रन का लक्ष्य रख दिया. लेकिन पंजाब किंग्स के इम्पैक्ट प्लेयर आशुतोष शर्मा और शशांक ने गुजरात की धज्जियां उड़ा दी. पंजाब ने 3 विकेट से मुकाबले को अपने नाम किया.

शुभमन गिल थे ‘वन मैन आर्मी’

गुजरात की बल्लेबाजी की बात करें तो शुभमन गिल टीम के संकटमोचक साबित हुए. सलामी बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा महज 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. जिसके बाद केन विलियम्सन भी 22 रन पर अपना विकेट गंवा बैठे. हालांकि, युवा साई सुदर्शन ने 19 गेंद में 6 चौके जमाकर गिल का साथ दिया और विरोधी टीम पर दबाव बनाया. दूसरे छोर से गिल अंत तक टिके रहे और शानदार महज 48 गेंद में 89 रन की पारी को अंजाम दिया. इस पारी में उन्होंने 6 चौके और 4 छक्के जमाए और स्कोरबोर्ड पर 199 रन टांग दिए. 

नूर अहमद की शानदार गेंदबाजी

गुजरात की तरफ से बेहतरीन गेंदबाजी देखने को मिली. इस मैच में युवा नूर अहमद ने अपनी फिरकी का कमाल दिखाया और पंजाब की कमर तोड़ दी. नूर ने प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरिस्टो जैसे स्टार बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. गुजरात के सभी गेंदबाजों के खाते विकेट आए. लेकिन पंजाब के एक बल्लेबाज ने मैच के अहम मोड़ पर गुजरात की सांसे अटका दी थी. 

शशांक-आशुतोष ने पलटी बाजी

पंजाब की तरफ से प्रभसिमरन सिंह ने शानदार 35 रन बनाए. शिखर धवन, जॉनी बेयरिस्टो, सैम करन और सिकंदर रजा जैसे बल्लेबाज फ्लॉप नजर आए. लेकिन शशांक सिंह ने अपनी धांसू बल्लेबाजी से मैच में जान डाल दी. इस खिलाड़ ने महज 25 गेंद में अपना अर्धशतक ठोक दिया. दूसरे छोर पर विकेट गिरते रहे, लेकिन शशांक ने हार नहीं मानी. अंत में आशुतोष सिंह ने महज 16 गेंद में 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 31 रन की तूफानी पारी खेली.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here