[ad_1]
नई दिल्ली. आईपीएल 2024 में जीत से शुरुआत करने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स (Chennai Super Kings) की टीम को बड़ा झटका लगा है. सीएसके के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान (Mustafizur Rahman) स्वदेश लौट गए हैं. मुस्तफिजुर रहमान ने आईपीएल 2024 में अब तक सबसे अधिक 7 विकेट झटके हैं. पर्पल कैप फिलहाल उनके ही पास है. विराट कोहली सबसे अधिक 203 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना बनाए हुए हैं.
चेन्नई सुपरकिंग्स ने अब तक आईपीएल 2024 में 3 मैच खेल लिए हैं. सीएसके की टीम ने तीन में से दो मैच जीते हैं और पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर चल रही है. अब उसका मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) से होना है. लेकिन इस मुकाबले से पहले मुस्तफिजुर रहमान बांग्लादेश लौट गए. सीएसके के सीईओ काशी विश्वनाथन ने बताया, ‘मुस्तफिजुर वीजा मामले की औपचारिकताएं पूरी करने के लिए स्वदेश लौट गए हैं. अब वे पासपोर्ट वापस मिलने के बाद ही दोबारा भारत आएंगे.’
चेन्नई सुपरकिंग्स का सनराइजर्स हैदराबाद से शुक्रवार को मुकाबला है. रहमान इसमें नहीं खेलेंगे. माना जा रहा है कि मुस्तफिजुर एक हफ्ते बाद ही भारत लौटेंगे. तब तक चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम अपने दो मैच खेल चुकी है. मुस्तफिजुर 30 अप्रैल के बाद फिर से बांग्लादेश लौटेंगे, ताकि जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में हिस्सा ले सकें.
शार्दुल ठाकुर कर सकते हैं रिप्लेस
मुस्तफिजुर रहमान के स्वदेश लौटने के बाद चेन्नई की प्लेइंग इलेवन में उनके रिप्लेसमेंट की चर्चा शुरू हो गई है. रहमान को रिप्लेस करने के लिए पहला नाम शार्दुल ठाकुर का आ रहा है. शार्दुल के अलावा मुकेश चौधरी और महेश तीक्ष्णा भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें प्लेइंग इलेवन में रहमान की जगह मिल सकती है.
विराट के नाम ऑरेंज कैप
मुस्तफिजुर आईपीएल 2024 में सबसे अधिक विकेट लेने वाले बॉलर्स की लिस्ट में पहला नाम है. उन्होंने 3 मैच में 7 विकेट झटके हैं. इस तरह पर्पल कैप (IPL 2024 Purple Cap) अभी मुस्तफिजुर रहमान के नाम है. ऑरेंज कैप (IPL 2024 Orange Cap) की बात करें तो उसमें पिछले दो दिन से कोई बदलाव नहीं आया है. विराट कोहली 203 रन बनाकर ऑरेंज कैप पर अपना कब्जा बनाए हुए हैं. रियान पराग (181) सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर्स की लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं.
.
FIRST PUBLISHED : April 4, 2024, 10:30 IST
[ad_2]
Source link