Home Breaking News Satta Ka Sangram: ‘झीलों की नगरी’ में शुक्रवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल

Satta Ka Sangram: ‘झीलों की नगरी’ में शुक्रवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल

0
Satta Ka Sangram: ‘झीलों की नगरी’ में शुक्रवार को पहुंचेगा चुनावी रथ, नेताओं से जनहित के मुद्दों पर होंगे सवाल

[ad_1]

Rajasthan Lok Sabha Election Satta Ka Sangram Will Be Held In Udaipur on Friday

सत्ता का संग्राम, चुनावी रथ
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला के चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ की शुरुआत 27 मार्च को राजस्थान के अलवर जिले से हुई। शुक्रवार (पांच अप्रैल) को उदयपुर लोकसभा क्षेत्र में सत्ता का संग्राम होगा। यहां हम आप तक लोकसभा क्षेत्र की असल तस्वीर सामने रखेंगे। यहां के मतदाताओं की उम्मीदें क्या हैं और प्रत्याशी किन मुद्दों को लेकर वोटरों के बीच जा रहे हैं।

अमर उजाला का चुनावी रथ सत्ता का संग्राम शुक्रवार को राजस्थान के उदयपुर पहुंचेगा, जिसे झीलों की नगरी नाम से भी जाना जाता है। यहां सुबह चाय पर चर्चा होगी। इसके बाद दोपहर में युवाओं के मुद्दे जाने जाएंगे। वहीं, शाम को राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं के सवालों के जवाब देंगे।

हर दिन जानेंगे नई लोकसभा सीट का मिजाज

चुनावी यात्रा के दौरान अमर उजाला का यह चुनावी रथ हर रोज नई लोकसभा सीट पर जाएगा। इस दौरान उस लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के मतदाताओं से चाय पर चर्चा होगी। अनौपचारिक बातचीत में जनता के मुद्दों और उनकी समस्याओं पर चर्चा होगी। हम युवाओं के बीच जाएंगे, जहां उनकी समस्याओं और उम्मीदों पर चर्चा करेंगे। नए भारत के नए मतदाताओं की सपनों की उड़ान को पंख कैसे लगेंगे, इस पर भी चर्चा करेंगे।

उदयपुर में शुक्रवार को कब और कहां होंगे कार्यक्रम

  • चाय पर चर्चा (सुबह आठ बजे)
  • स्थान: फतेहसागर स्थित गुरु गोविंद सिंह पार्क, उदयपुर
  • स्थानीय संपर्क: संजय गौतम

युवाओं से बात (सुबह 11 बजे)

  • स्थान: फतेहसागर पाल, उदयपुर

राजनीतिक दलों से चर्चा (शाम पांच बजे)

  • स्थान: सुखाड़िया सर्कल, उदयपुर

इस विशेष कवरेज को आप यहां देख सकेंगे

amarujala.com, अमर उजाला के यूट्यूब चैनल और फेसबुक चैनल पर आप ‘सत्ता का संग्राम’ से जुड़े कार्यक्रम लाइव देख सकेंगे। ‘सता का संग्राम’ से जुड़ा व्यापक जमीनी कवरेज आप अमर उजाला अखबार में भी पढ़ सकेंगे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here