[ad_1]
Science News: अंतरिक्ष की दुनिया अनंत है. इतनी अनंत कि इसको पूरा खोज पाना शायद ही कभी मुमकिन हो. आज भी कई ऐसे रहस्य हैं, जिनके जवाब नहीं मिल पाए हैं. लेकिन इंसान का तो काम है कि वह कोशिश करता रहे और खोज जारी रखे. धरती के राज जानने के लिए इसी कड़ी में वैज्ञानिकों ने इस सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा तैयार किया है, जिसका रेजॉल्यूशन 3.2 बिलियन पिक्सल का है. इस बाहुबली कैमरे को बनाने में 9 साल का वक्त लगा.
दुनिया का सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा
लार्ज सिनॉप्टिक सर्वे टेलीस्कोप (LSST) नाम के इस कैमरे को अंतरिक्ष के राज जानने के लिए इंसानों का बनाया सबसे बड़ा डिजिटल कैमरा है और यह चिली के वेरा रुबिन ऑब्जर्वेटरी में लगाया जाएगा. जल्द ही रहस्यों को समझने का काम इससे किया जाएगा.
क्या काम करेगा कैमरा?
यह सुपर कैमरा ब्रह्मांड की संरचना, ब्रह्मांड के विस्तार, सोलर सिस्टम, हमारी आकाशगंगा के गठन, डार्क एनर्जी, डार्क मैटर की प्रकृति और डिस्ट्रिब्यूशन पर 60 पेटाबाइट डेटा जमा करेगा. यह कैमरा 5.1 फुट चौड़े ऑप्टिकल से हर 20 सेकंड में आसमान के 15 सेकंड के एक्सपोज़र को कैप्चर करेगा. नियर अल्ट्रावॉयलेट से नियर इन्फ्रारेड तक की विभिन्न वेवलेंथ में लाइट देखने के लिए इस कैमरे में फिल्टर खुद-ब-खुद बदल जाएंगे. कैमरा बाकी वैज्ञानिकों के लिए अस्थायी घटनाओं को भी कैद करेगा जिस पर वे अपनी दूरबीनों को ट्रेनिंग दे सकते हैं और दक्षिणी आकाश में होने वाले बदलावों पर निगाह रख सकते हैं.
SLAC की रिलीज में यूनिवर्सिटी ऑफ वॉशिंगटन में एस्ट्रोफिजिसिस्ट और रुबिन ऑब्जर्वेटरी कंस्ट्रक्शन के ज़ेल्को इवेज़िक ने कहा, ‘हम जल्द ही सबसे बड़ी फिल्म तैयार करने और रात के आकाश का अब तक का सबसे जानकारीपूर्ण नक्शा तैयार करना शुरू करेंगे.’
रोल्स रॉयस से कई गुना ज्यादा कीमत
अब आपके दिमाग में सवाल आ रहा होगा कि आखिर इस कैमरे की कीमत कितनी है तो हम इसका भी जवाब दे देते हैं. इसकी कीमत रोल्स रॉयस से भी कई गुना ज्यादा है. इस कैमरे का वजन 2,812 किलो है. कैमरे के फोकल प्लेन से जुड़े 21 राफ्टों में से एक को बेचकर कोई मासेराती कार खरीद सकता है, जिसकी कीमत 4 करोड़ रुपये तक होती है.
.
[ad_2]
Source link