[ad_1]
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के सीजन में गुरुवार को खेला गया मुकाबला बेहद अहम रहा. टूर्नामेंट में पहली बार इस सीजन में किसी टीम ने 200 रन का स्कोर हासिल कर जीत दर्ज की. गुजरात टाइटंस के खिलाफ पंजाब किंग्स की टीम ने यह कमाल कर दिखाया. हैरान करने की बात यह कि जिसने मैच जिताया उसे ज्यादातर लोग नहीं जानते. घरेलू क्रिकेट में दम दिखाने वाले शशांक सिंह का नाम इतना ज्यादा पॉपुलर नहीं है लेकिन अब सभी इससे वाकिफ हो गए.
पंजाब किंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर आईपीएल के 17वें मुकाबले में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. कप्तान शुभमन गिल की दमदार बल्लेबाजी और आखिरी में राहुल तेवतिया की पावरहिटिंग की बदौलत 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस सीजन ही नहीं बल्कि टूर्नामेंट के इतिहास में भी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा बेहद कम बार किया गया है. वो भी तब जब टीम के टॉप बल्लेबाज आउट हो चुके हों.
2️⃣ Points ✅
Young guns Shashank Singh and Ashutosh Sharma win it for @PunjabKingsIPL
They get over the line as they beat #GT by 3 wickets
Scorecard ▶️ https://t.co/0Sy2civoOa #TATAIPL | #GTvPBKS pic.twitter.com/m7b5f8jLbz
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2024
बड़े बल्लेबाज हुए आउट
गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने पंजाब किंग्स के खिलाफ बड़े बल्लेबाजों जल्दी जल्दी वापसी भेजने में सफलता हासिल कर ली थी. कप्तान शिखर धवन 1 रन बनाकर पहले ही ओवर में उमेश यादव की गेंद पर चलते बने. जॉनी बेयरस्टो और प्रभसिमरन सिंह को नूर अहमद ने अपना शिकार बनाया तो जितेश शर्मा, सिकंदर रजा और सैम कुरेन भी अपना विकेट गंवा बैठे. 150 रन पर टीम के 6 विकेट गिर चुके थे.
अंजान खिलाड़ी ने पलट दिया मैच
छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे शशांक सिंह ने लगातार गिरते विकटों के बीच ना सिर्फ एक छोर को थामे रखा बल्कि लगातार रन भी बरसाते. उन्होंने 210 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए महज 20 बॉल पर 6 चौके और 4 छक्के की मदद से 61 रन की पारी खेली और मैच को जिताकर ही वापस लौटे.
.
Tags: IPL 2024, Punjab Kings
FIRST PUBLISHED : April 5, 2024, 05:45 IST
[ad_2]
Source link