Home Breaking News HanuMan: ‘हनुमान’ का एक और धमाल, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन भाषाओं में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

HanuMan: ‘हनुमान’ का एक और धमाल, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन भाषाओं में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

0
HanuMan: ‘हनुमान’ का एक और धमाल, अब इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर तीन भाषाओं में उठा सकेंगे फिल्म का लुत्फ

[ad_1]

HanuMan is now available on Disney Plus Hotstar in Tamil Kannada and Malayalam language

हनुमान फिल्म
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


‘हनुमान’ ने भारत सहित विदेशी बॉक्स ऑफिस पर भी सफलता का परचम लहराया है। टॉलीवुड ब्लॉकबस्टर इस फिल्म में तेजा सज्जा और अमृता अय्यर मुख्य भूमिका में हैं। बड़े पर्दे पर धमाल मचाने के बाद ‘हनुमान’ ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर रिलीज हुई। अपने डिजिटल रिलीज के कुछ ही घंटों में ‘हनुमान’ ने ओटीटी पर भी सनसनी मचा दी थी। ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर ‘हनुमान’ तेलुगु और जियो सिनेमा पर हिंदी भाषा में उपलब्ध है। अब फिल्म एक और प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे चुकी है, जहां इसका लुत्फ तीन भाषाओं में उठाया जा सकता है। 

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर ‘हनुमान’ की दस्तक 

प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी सुपरहीरो फिल्म ‘हनुमान’ को लेकर नई जानकारी फैंस का उत्साह बढ़ाने वाली है। फिल्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर तीन और भाषाओं तमिल, कन्नड़ और मलयालम में स्ट्रीमिंग के लिए उपलब्ध है। अब यह देखना बाकी है कि डब संस्करण ओटीटी क्षेत्र पर कितना धमाल मचाएगी। 

Manoj Tiwari: ‘भोजपुरी सिनेमा को सत्यजीत रे, प्रकाश झा जैसे फिल्म निर्माताओं की जरूरत है’, बोले मनोज तिवारी

अगले साल आएगी ‘जय हनुमान’!

गौरतलब है कि प्रशांत वर्मा के निर्देशन में बनी यह फिल्म 12 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। तेजा सज्जा अभिनीत इस सुपरहीरो फिल्म ने भारत में नहीं दुनियाभर शानदार कमाई की। यह प्रशांत वर्मा सिनेमैटिक यूनिवर्स की पहली फिल्म थी, जिसमें शानदार कहानी के साथ कम्प्यूटर ग्राफिक्स, स्पेशल इफेक्ट्स, डायलॉग और बेहतरीन संगीत देखने को मिला। इस फिल्म में इसकी सीक्वल ‘जय हनुमान’ का भी एलान किया गया, जो अगले साल सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है। 

Pushpa 2: ‘पुष्पा 2: द रूल’ के निर्माताओं का एक और तोहफा, दिलचस्प पोस्टर के साथ शुरू किया टीजर का काउंटडाउन

‘हनुमान’ का निर्माण, स्टारकास्ट 

फिल्म ‘हनुमान’ में वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय, समुथिरकानी, गेटअप श्रीनु, सत्या और वेनेला किशोर जैसे शानदार कलाकार हैं। प्राइमशो एंटरटेनमेंट के के निरंजन रेड्डी द्वारा निर्मित, इसमें संगीत निर्देशकों के रूप में गौरहरि, अनुदीप देव और कृष्ण सौरभ की प्रतिभाशाली तिकड़ी शामिल है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here