[ad_1]
अंजलि सिंह राजपूत/लखनऊ : लखनऊ सुपर जायंट्स की ओर से आईपीएल में खेल रहे स्पिनर एम सिद्धार्थ ने अपने डेब्यू सीजन में पहला विकेट विराट कोहली का लेकर खूब सुर्खियां बटोरी है. सिद्धार्थ से लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मैच का पहला ओवर डलवाया था. इस 25 साल के गेंदबाज ने अपने पहले ही ओवर में काफी प्रभावित किया. उन्होंने अपनी लेफ्ट आर्म स्पिन गेंदबाजी से कोहली और डुप्लेसी जैसे धाकड़ बल्लेबाजों को बांधे रखा.
सिद्धार्थ ने इस मुकाबले से पहले टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर से एक वादा किया था जिसे उन्होंने पूरा किया. लगातार चर्चा में आए इस युवा खिलाड़ी का सपना और आदर्श असल में एक भारतीय खिलाड़ी ही हैं. सिद्धार्थ ने शुक्रवार को एक निजी होटल में प्रेस वार्ता की जिसमें उन्होंने बताया कि उनके आइडियल खिलाड़ी इरफ़ान पठान है और वह इरफ़ान पठान जैसा बनना चाहते है. उनको ही वह अपना आइडियल मानते हैं और कोशिश करेंगे कि उनके जैसा बनकर उभरे.
नहीं था कोई दबाव
युवा खिलाड़ी सिद्धार्थ ने बताया कि जब उन्हें विराट कोहली का विकेट लेने के लिए कोच ने कहा था तब भी उनके ऊपर कोई दबाव नहीं था. बस टीम को जीत दिलाने का ही प्रयास था. उन्होंने बताया कि जब विराट कोहली का विकेट उन्होंने ले लिया तब ऐसा अनुभव हुआ कि जैसा जीवन में पहले कभी नहीं हुआ था. उन्होंने बताया कि उस वक्त काफी खुशी हुई थी और टीम को भी उनके ऊपर काफी गर्व हुआ था.
पिता से सीखा क्रिकेट खेलना
सिद्धार्थ ने बताया कि जब 7 साल के थे तब से अपने पिता को क्रिकेट खेलते हुए देखते थे. पिता की क्रिकेट में काफी दिलचस्पी थी. चेन्नई में सिद्धार्थ का जन्म हुआ और क्रिकेट खेलते खेलते दिलचस्पी ज्यादा बढ़ती चली गई. अब मैं लखनऊ सुपर जायंट्स टीम का हिस्सा हूं और टीम को जीत दिलाना ही मेरा लक्ष्य है.
.
Tags: Cricket, Cricket news, Local18, Lucknow news, Uttar Pradesh News Hindi
FIRST PUBLISHED : April 5, 2024, 16:54 IST
[ad_2]
Source link