Home Sports SRH vs CSK: ड्रॉप कैच.. महंगा ओवर और पॉवरप्ले में लुटाए रन, हैदराबाद से मिली हार के ऋतुराज ने गिनाए कारण

SRH vs CSK: ड्रॉप कैच.. महंगा ओवर और पॉवरप्ले में लुटाए रन, हैदराबाद से मिली हार के ऋतुराज ने गिनाए कारण

0
SRH vs CSK: ड्रॉप कैच.. महंगा ओवर और पॉवरप्ले में लुटाए रन, हैदराबाद से मिली हार के ऋतुराज ने गिनाए कारण

[ad_1]

Ruturaj Gaikwad Statement: चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2024 के 18वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों 6 विकेट से करारी शिकस्त झेलनी पड़ी. इस हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने बयान दिया है. उन्होंने हार के कारण भी गिनाए हैं. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स ने निर्धारित 20 ओवर में 165 रन का स्कोर बोर्ड पर लगाया. टारगेट का पीछा करते हुए हैदराबाद की टीम 18.1 ओवर में ही जीत गई. हैदराबाद की सीजन में दूसरी जीत है. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स की यह इस सीजन में दूसरी हार है. अभिषेक शर्मा को उनके शानदार बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

मैच के बाद बोले ऋतुराज

ऋतुराज गायकवाड़ ने मैच के बाद कहा, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है कि यह धीमी पिच थी, उन्होंने बैक-एंड में अच्छी गेंदबाजी की. खेल को नियंत्रण में रखा और हमें फायदा उठाने नहीं दिया. मुझे लगा कि हमने (मैच की) शुरुआत में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाद में उन्होंने अच्छी वापसी की. यह काली मिट्टी की पिच थी, इसलिए हमें उम्मीद थी कि पिच धीमी होगी, लेकिन यह और धीमी होती गई और उन्होंने बाउंड्री का भी अच्छा इस्तेमाल किया.’ 

हार की वजहों पर भी बोले

ऋतुराज ने टीम के ख़राब प्रदर्शन पर भी बयान दिया. ऋतुराज ने कहा, ‘हमने बैटिंग पॉवरप्ले में बहुत सारे रन दिए. एक कैच छोड़ा और एक महंगा ओवर भी रहा. फिर भी, उन्हें 19वें ओवर तक ले जाना एक बड़ा प्रयास था. मैंने सोचा कि 170-175 के आसपास कुछ भी हमारे लिए अच्छा स्कोर होता. अंत में थोड़ी ओस थी, लेकिन मोईन ने 15वें-16वें ओवर में भी गेंद को स्पिन कराया. इसलिए मुझे नहीं लगता कि खेल के दौरान पिच में बहुत बदलाव हुआ.’

पैट कमिंस ने कही ये बात

हैदराबाद की शानदार जीत के बाद कप्तान पैट कमिंस ने कहा, ‘अलग मिट्टी. जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ा थोड़ा धीमा हो गया. शिवम स्पिन के खिलाफ अच्छा प्रहार कर रहे थे. सोचा था कि हम ऑफ-कटर्स के साथ अच्छे करेंगे. पहली बात हमेशा अंक प्राप्त करना है. शीर्ष पर उनके (अभिषेक) और ट्रैव हेड के सामने गेंदबाजी नहीं करना चाहूंगा. आज क्राउड क्रेजी था. जब एमएस(धोनी) बल्लेबाजी के लिए आए तो इतनी तेज़ आवाज़ थी जितनी मैंने कभी सुनी थी.’

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here