Home Breaking News Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी

Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी

0
Kareena Girl Gang Party: बेबो ने अपनी गर्ल गैंग के साथ की जमकर मस्ती, मनीष मल्होत्रा के घर हुई पार्टी

[ad_1]

Crew Actress Kareena Kapoor Girl Gang Party at Manish Malhotra House with Karisma Kapoor Malaika Amrita Arora

करीना कपूर, मलाइका अरोड़ा, मनीष मल्होत्रा, करिश्मा कपूर
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


करीना कपूर अपनी फिल्म ‘क्रू’ की सफलता को लेकर बेहद खुश हैं। यही वजह है कि उन्होंने अपनी इस खुशी को अपनी खास दोस्तों संग जश्न मनाया। इस पार्टी में बेबो की सभी खास दोस्त मौजूद थीं। इस पार्टी का आयोजन इन सभी के खासमखास दोस्त मनीष मल्होत्रा के घर पर हुआ।

मनीष मल्होत्रा के साथ है स्पेशल बॉन्डिंग 

बॉलीवुड के मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के घर पर करीना कपूर ने अपनी गर्ल गैंग के साथ जमकर पार्टी की। मनीष मल्होत्रा ज्यादातर बॉलीवुड अभिनेताओं और अभिनेत्रियों के खास दोस्त हैं। जिनमें से कपूर सिस्टर्स उनकी खास दोस्तों में हैं। करीना, करिश्मा, अमृता या फिर हो मलाइका अरोड़ा इन सभी के कपड़े मनीष मल्होत्रा ही डिजाइन करते हैं। इन चारों की मनीष से खास बॉन्डिंग हैं। करीना की उनकी गर्ल गैंग के साथ नाइट आउट पार्टी की तस्वीरें जमकर वायरल हो रही हैं। इस दौरान चारों ने पैपराजी को जमकर पोज दिए। 

Disha Patani-Jackie Chan: दिशा पाटनी ने जैकी चैन को दी जन्मदिन की बधाई, कुंग फू स्टार को बताया 70 साल का युवा

कैजुअल लुक में दिखीं अभिनेत्रियां

इस पार्टी में करीना कपूर, अमृता अरोड़ा, मलाइका अरोड़ा और करिश्मा कपूर ने जमकर मस्ती की। इस दौरान करीना बेहद ही कैजुअल लुक में नजर आईं। करीना ने स्लेटी रंग की टू-पीस ड्रेस पहनी साथ ही उन्होंने मेसी बन से अपने लुक को पूरा किया। बेबो के अलावा सभी अभिनेत्रियों ने पार्टी के लिए कैजुअल लुक ही अपनाया था।

Akshay Kumar: ‘अंडरटेकर’ को उठाना अक्षय को पड़ गया था भारी, ‘खिलाड़ियों का खिलाड़ी’ पर अभिनेता का खुलासा

‘क्रू’ की सफलता

29 मार्च को रिलीज हुई फिल्म ‘क्रू’ लोगों को बेहद पसंद आ रही है। इस फिल्म की कहानी, कॉमेडी और अभिनेत्रियों के अभिनय ने फैंस का दिल जीत लिया है। इस फिल्म में करीना कपूर के अलावा कृति सेनन, तब्बू, दिलजीत दोसांझ, अनिल कपूर और कपिल शर्मा ने बेहतरीन अभिनय किया है। इन तीनों अभिनेत्रियों ने इस फिल्म में एयरहोस्टेस का किरदार निभाया है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here