Home Breaking News PM Rally: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप, तीन तलाक की कुप्रथा का किया अंत

PM Rally: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप, तीन तलाक की कुप्रथा का किया अंत

0
PM Rally: पीएम मोदी बोले- कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप, तीन तलाक की कुप्रथा का किया अंत

[ad_1]

PM Rally in Saharanpur: Prime Minister Modi said imprint of Muslim League in Congress manifesto

रैली में बोलते पीएम मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कांग्रेस के घोषणा पत्र में मुस्लिम लीग की छाप है। जो चीजें बच गई थीं उसमें वामपंथी हावी हो गए। पुरानी कांग्रेस दूर-दूर तक कहीं दिखाई नहीं दे रही है। जिन सीटों को कांग्रेस अपना गढ़ मानती थी, उन सीटों पर भी उम्मीदवार उतारने की हिम्मत नहीं हो रही है। कांग्रेस जिसको टिकट दे रही है वह अगले दिन कांग्रेस छोड़ दे रहा है। 

उन्होंने कहा कि सपा को हर घंटे अपने उम्मीदवार बदलने पड़ रहे हैं। इन लोगों को उम्मीदवार नहीं मिल रहे। यूपी में फ्लॉप हो चुकी दो लड़कों की फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया है। मुझे समझ नहीं आता कांठ की हांडी कितनी बार चढ़ाएंगे। इंडी गठबंधन जीतने के लिए नहीं एनडीए गठबंधन को 400 सीटों से कम पर रोकने के लिए लड़ रही है। भ्रष्टाचारी एक जुट होकर मोदी को धमकी दे रहे हैं। मोदी पीछे हटने वाला नहीं है। भ्रष्टाचार पर तेज कार्रवाई जारी रहेगी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here