Home Sports RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु में भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु में भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

0
RR vs RCB: राजस्थान-बेंगलुरु में भिड़ंत, जानें हेड टू हेड रिकॉर्ड, देखें संभावित XI

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. राजस्थान की टीम प्वाइंट्स टेबल में बेहद मजबूत स्थिति में है तो वहीं, बेंगलुरु की टीम 4 में से 1 ही मैच जीती है. आइए जानते हैं दोनों टीमों के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग इलेवन.

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच के हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों टीमें अब तक कुल 30 बार आमने सामने आई है. इन 30 मुकाबलों में 15 बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने बाजी मारी है. वहीं, 12 बार राजस्थान रॉयल्स की टीम जीती है. 3 मुकाबले बेनतीजे रहे हैं. भले हेड टू हेड रिकॉर्ड में आरसीबी की पलड़ा भारी है. लेकिन राजस्थान रॉयल्स की टीम जिस तरह के फॉर्म में हैं. उस हिसाब से बेंगलुरु को उनसे सावधान रहने की जरूरत होगी.

प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद इस खिलाड़ी ने युवराज सिंह को कहा धन्यवाद, 308 के स्ट्राइक रेट से ठोके थे रन

ऐसी हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI:

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की संभावित 11: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक्स, ग्लेन मैक्सवेल, रजत पाटीदार, दिनेश कार्तिक, अनुज रावत (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, रीस टॉपले, मोहम्मद सिराज और यश दयाल

राजस्थान रॉयल्स की संभावित 11: यशस्वी जयसवाल, जोस बटलर, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरोन हेटमायर, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, अवेश खान, नंद्रे बर्गर और युजवेंद्र चहल

Tags: Faf du Plessis, RCB vs RR, Sanju Samson

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here