Home Sports विराट कोहली की धीमी पारी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग? कहा- उन्हें सपोर्ट करने वाला…

विराट कोहली की धीमी पारी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग? कहा- उन्हें सपोर्ट करने वाला…

0
विराट कोहली की धीमी पारी पर क्या बोले वीरेंद्र सहवाग? कहा- उन्हें सपोर्ट करने वाला…

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 19वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला गया था. इस मैच में राजस्थान रॉयल्स ने शानदार जीत दर्ज की. विराट कोहली ने इस मुकाबले में शतक लगाया लेकिन मैच आरसीबी नहीं जीत सकी. विराट का स्ट्राइक रेट इस दौरान चर्चा का विषय रहा. सहवाग ने कहा है कि उन्हें सपोर्ट करने वाला कोई नहीं मिला.

वीरेंद्र सहवाग ने कहा, “मुझे लगता है कि आरसीबी 20 रन कम थी. विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने शानदार पारी खेली. लेकिन उन्हें सपोर्ट करने वाला कोई नहीं था. कार्तिक बल्लेबाजी करने के लिए नहीं आए. उन्हें कोई भी बड़ा हिटर नहीं मिला. हां कोहली को स्ट्राइक रेट में जरूर गति बढ़ानी चाहिए थी. क्योंकि अगर 39 गेंदों में 50 रन पर हैं तो आप सोचते हैं कि स्कोर को तेजी से आगे लेकर जाया जाए. लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने कुछ नहीं किया.”

विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने, देखें टॉप 5 में कौन

गुजरात टाइटंस के गेंदबाज मोहम्मद शमी भी इस पैनल का हिस्सा थे उन्होंने कहा,” सारा प्रेशर कोहली पर था. कोहली हमेशा परफॉर्म करते हैं. चाहें वो भारतीय टीम में हो या फिर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु. लेकिन इसका ये मतलब नहीं कि आप सारी जिम्मेदारी विराट कोहली पर डाल दें. जो भी अन्य बल्लेबाज हैं उन्हें भी परफॉर्म करना होगा.”

विराट आईपीएल 2024 में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने इस सीजन पावरप्ले में 121 रन जुटाए हैं. इसके अलावा ऑरेंज कैप पर भी विराट कोहली का कब्जा है. विराट कोहली अब तक इस आईपीएल में 316 रन बना चुके हैं. उन्होंने अब तक 5 मैचों में बल्लेबाजी की है. विराट के आस पास भी कोई खिलाड़ी नहीं है. दूसरे नंबर पर रियान पराग हैं जिन्होंने 185 रन बनाए हैं. वह भी विराट से काफी दूर हैं.

Tags: IPL 2024, Mohammed Shami, Virat Kohli, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here