Home Breaking News सत्ता का संग्राम: पीलीभीत में चाय पर चर्चा, क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे, जानिए मतदाताओं की जुबानी

सत्ता का संग्राम: पीलीभीत में चाय पर चर्चा, क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे, जानिए मतदाताओं की जुबानी

0
सत्ता का संग्राम: पीलीभीत में चाय पर चर्चा, क्या हैं यहां के चुनावी मुद्दे, जानिए मतदाताओं की जुबानी

[ad_1]

chai par charcha with pilibhit voters over lok sabha elections 2024

पीलीभीत में चाय पर चुनावी चर्चा
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार


अमर उजाला का चुनावी रथ ‘सत्ता का संग्राम’ रविवार को पीलीभीत पहुंचा है। यहां पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होना है। इस बार पीलीभीत के मतदाताओं के क्या चुनावी मुद्दे और उम्मीदें हैं, यह जानने के लिए अमर उजाला टीम ने यहां के लोगों से चाय पर चुनावी चर्चा की। इस दौरान लोगों ने रोजगार, शिक्षा, महंगाई समेत कई मुद्दों पर अपनी राय रखी।

‘वरुण गांधी ने विकास नहीं कराया’

रवि बजाज ने कहा कि वरुण गांधी सांसद थे, लेकिन उन्होंने विकास के नाम पर कुछ नहीं किया। नए प्रत्याशी से उम्मीद हैं। इनकी बात को आगे बढ़ाते हुए अचल पांडेय ने कहा कि वरुण गांधी ने पीलीभीत में कुछ भी नहीं किया। कानून व्यवस्था में सुधार हुआ है। वहीं, रिंक पांडेय ने वरुण गांधी के कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि वरुण गांधी ने आम आदमी को दिक्कत नहीं होने दी। अंकुर अग्रवाल ने कहा कि उम्मीदवार को लेकर कोई कन्फ्यूजन नहीं है। बाहरी का मुद्दा ही नहीं है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here