[ad_1]
हाइलाइट्स
एनरिक नॉर्किया इस लिस्ट में छठे नंबर पर पहुंचे
मुंबई के बल्लेबाज ने नॉर्किया के एक ओवर में 32 रन बनाए
नई दिल्ली. आईपीएल के इतिहास में ऐसे कई गेंदबाज हुए हैं जिन्होंने अपने एक ओवर में 30 या इससे ज्यादा रन खर्च किए. दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलने वाले साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज एनरिक नॉर्किया का नाम भी इस लिस्ट में रविवार को जुड़ गया. नॉर्किया के एक ओवर में मुंबई की ओर से खेलने वाले वेस्टइंडीज के खतरनाक ऑलराउंडर रोमारियो शेफर्ड ने 32 रन बना डाले. शेफर्ड ने मुंबई की पारी के 20वें ओवर में चौकों और छक्कों की बरसात कर दी. आईपीएल इतिहास में यह छठा सबसे खर्चीला ओवर है. वहीं आईपीएल 2024 का यह सबसे महंगा ओवर है.
तेज गेंदबाज हर्षल पटेल (Harshal Patel) अपने एक ओवर में 37 रन लुटा चुके हैं. साल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज रवींद्र जडेजा ने आरसीबी के तेज गेंदबाज हर्षल पटेल के एक ओवर में सैंतीस रन बनाए थे. यह मुकाबला मुंबई में खेला गया था. इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारतीय गेंदबाज का नाम है. प्रशांत परमेश्वरम ने कोच्चि टस्कर्स केरल की ओर से खेलते हुए 2011 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ एक ओवर में 37 रन दिए थे. परमेश्वरम के ओवर में ये रन क्रिस गेल ने बनाए थे.
टी20 में बने 439 रन, 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का खुला खाता, काम नहीं आई दिल्ली की दिलेरी
रैना से लेकर गेल तक एक ओवर में उड़ा चुके हैं 30 से ज्यादा रन
तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने 2022 में मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ एक ओवर में 35 रन दिए थे. सैम्स को केकेआर की ओर से खेल चुके पैट कमिंस ने निशाना बनाया था. कमिंस के सामने सैम्स असहाय नजर आए. साल 2014 में चेन्नई सुपरकिंग्स के बल्लेबाज सुरेश रैना ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज परविंदर अवाना के एक ओवर में 33 रन बटोरे थे वहीं 2010 में केकेआर के मनोज तिवारी और क्रिस गेल ने पंजाब किंग्स के गेंदबाज रवि बोपारा के एक ओवर में 33 रन बनाए थे. दिग्गज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर भी एक ओवर में 31 रन खर्च कर चुके हैं. आईपीएल 2023 में अर्जुन तेंदुलकर की गेंद पर सैम करेन और हरप्रीत भाटिया ने ये रन जोड़े थे.
रोमारियो शेफर्ड ने 3 चौके और 4 छक्के लगाए
मुंबई इंडियंस के बल्लेबाज रोमारियो शेफर्ड ने टीम की पारी के आखिरी ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज एनरिक नॉर्किया की गेंद पर वानखेड़े स्टेडियम में आतिशबाजी की. शेफर्ड की धुआंधार पारी के दम पर मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए.
.
Tags: Anrich Nortje, Delhi Capitals, Harshal Patel, IPL, IPL 2024, Mumbai indians
FIRST PUBLISHED : April 7, 2024, 19:31 IST
[ad_2]
Source link