Home Breaking News Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने अपने किरदारों को लेकर की बात, बोले- लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी…

Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने अपने किरदारों को लेकर की बात, बोले- लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी…

0
Aparshakti Khurana: अपारशक्ति ने अपने किरदारों को लेकर की बात, बोले- लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी…

[ad_1]

बॉलीवुड अभिनेता अपारशक्ति खुराना कई हिंदी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का जलवा बिखेर चुके हैं। उनका कहना है कि ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो एक अभिनेता को टाइपकास्ट होने से बचाने में मदद करती हैं। साथ ही उन्हें विश्वास है कि उनकी अगली रिलीज बर्लिन ऐसी ही एक फिल्म है। ‘स्त्री’, ‘पति पत्नी और वो’ और ‘लुका-छुपी’ जैसी कई हिट कॉमेडी फिल्मों के बाद उन्होंने बिनोद दास की जबर्दस्त भूमिका निभाई। फिल्म बर्लिन का प्रीमियर शुक्रवार को मुंबई में रेड लॉरी फिल्म फेस्टिवल में हुआ।




अपारशक्ति खुराना ने कहा, ‘एक अभिनेता के रूप में  ऐसी फिल्में करना महत्वपूर्ण है जो आपकी धारणा से अलग हों। मेरे करियर में पहली आठ-नौ फिल्में बैक-टू-बैक कॉमेडी थीं। लोगों के मन में मेरे लिए एक अजीब सी धारणा थी। मैं उस स्थिति को तोड़ने के लिए या किसी बात को साबित करने के लिए बहुत ज्यादा प्रयास नहीं कर रहा था।’


अपने किरदारों पर बात करते हुए आगे अपारशक्ति ने कहा, ‘मैं एक ऐसे अभिनेता के रूप में स्थापित नहीं होना चाहता हूं, जो केवल कॉमेडी करता है या सिर्फ सीरीयस रोल ही करता है। इसलिए बर्लिन इससे बिल्कुल अलग है।’ उन्होंने बर्लिन में पुश्किन नाम के एक सांकेतिक भाषा स्पेशलिस्ट की भूमिका निभाई है। खुराना ने कहा कि भाषा सीखने के लिए उन्हें कड़ी कोचिंग से गुजरना पड़ा।


अभिनेता ने कहा, ‘यह एक बहुत ही अलग दुनिया थी, लेकिन यह बहुत सुंदर थी। आंखों के माध्यम से और सांकेतिक भाषा में बहुत कुछ कहा जा सकता है। इसलिए यह और भी महत्वपूर्ण हो जाता है। इस भाषा की खूबसूरती यह है कि इसमें जीवन के प्रति अधिक जीने का नजारिया है।’



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here