Home Breaking News Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में यहां करें चेक

Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में यहां करें चेक

0
Ayushman Card: क्या आपका बन सकता है आयुष्मान कार्ड? एक क्लिक में यहां करें चेक

[ad_1]

Ayushman Bharat Yojana: अगर आप भी किसी सरकारी योजना से जुड़े हैं, तो जाहिर है कि आपको किसी तरह की आर्थिक मदद, सब्सिडी या कुछ और सामान योजना के तहत मिलता होगा? दरअसल, देश में कई ऐसी योजनाएं चलती हैं, जिनके जरिए गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों को लाभ दिए जाते हैं। जैसे- आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। हालांकि, अब इस योजना का नाम बदलकर आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-मुख्यमंत्री योजना हो चुका है। ऐसे में अगर आप भी इस योजना से जुड़ना चाहते हैं, तो आप यहां चेक कर सकते हैं आप पात्र हैं या नहीं। इसके लिए आप अगली स्लाइड्स में पात्रता सूची देख सकते हैं…




क्या आप पात्र हैं?

आयुष्मान योजना के तहत जो लोग पात्र हैं, उनकी एक सूची है जिसे पात्रता सूची कहते हैं। इस सूची के मुताबिक जो लोग पात्र हैं, उनमें शामिल हैं…

  • जिसके परिवार में कोई दिव्यांग है आदि ये लोग पात्र होते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं


  • जो असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • जो लोग दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • जो लोग ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग निराश्रित या फिर आदिवासी हैं आदि।


  • ऐसे में अगर आप इस सूची में हैं, तो आप इस आयुष्मान योजना से जुड़कर आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इसके बाद आप अपना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सूचीबद्ध अस्पताल में करवा सकते हैं।


आवेदन ऐसे करें:-

  • आप अगर पात्रता सूची के मुताबिक, पात्र हैं, तो आप आवेदन कर सकते हैं जिसके लिए आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जाना है
  • यहां पर आपको अपने दस्तावेज देने हैं, जिन्हें वेरिफाई किया जाता है और साथ में आपकी पात्रता भी चेक होती है
  • आखिर में जांच सही पाई जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here