Home Sports DC vs MI: दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

DC vs MI: दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

0
DC vs MI: दिल्ली-मुंबई में भिड़ंत, जानें कैसी होगी प्लेइंग XI, देखें हेड टू हेड रिकॉर्ड

[ad_1]

नई दिल्ली. आईपीएल 2024 (IPL 2024) का 20वां मुकाबला आज (7 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स (Mumbai Indians vs Delhi Capitals) के बीच खेला जाएगा. दोनों टीमें इसके लिए तैयार है. यह मुकाबला मुंंबई इंडियंस के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच 3:30 बजे से खेला जाएगा. मुकाबले से पहले आइए जानते हैं मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच का हेड टू हेड रिकॉर्ड और संभावित प्लेइंग XI.

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल में अब तक 33 बार आमने-सामने आई है. इस दौरान मुंबई इंडियंस का पलड़ा भारी रहा है. मुंबई इंडियंस ने 33 में से 18 मुकाबलों में बाजी मारी है. तो वहीं, दिल्ली कैपिटल्स ने 13 बार जीत हासिल की है. एक भी मुकाबला बेनतीजा नहीं रहा है. अब देखना दिलचस्प होगा कि आज के मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है. जानकारी के लिए बता दें कि मुंबई इंडियंस की टीम 5 बार आईपीएल जीत चुकी है. लेकिन दिल्ली ने अब तक एक बार भी फाइनल नहीं जीता है.

विराट कोहली ने तोड़ा सुरेश रैना का रिकॉर्ड, IPL में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले खिलाड़ी बने, देखें टॉप 5 में कौन

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन: हार्दिक पंड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, जसप्रित बुमराह, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टिम डेविड, ईशान किशन (विकेटकीपर), आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, सूर्यकुमार यादव.

RR vs RCB: जोस बटलर ने तोड़ा अजिंक्य रहाणे का रिकॉर्ड, रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा बार ऐसा करने वाले प्लेयर बने

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन: पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, सुमित कुमार, रसिख डार सलाम, एनरिक नॉर्किया, इशांत शर्मा, खलील अहमद और जेक फ्रेजर मैकगर्क.

Tags: Delhi Capitals, IPL 2024, Mumbai indians

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here