Home Sports GT vs LSG:बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे यश ठाकुर, लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से चटाई धूल

GT vs LSG:बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे यश ठाकुर, लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से चटाई धूल

0
GT vs LSG:बल्लेबाजों पर कहर बनकर टूटे यश ठाकुर, लखनऊ ने गुजरात को 33 रन से चटाई धूल

[ad_1]

LSG vs GT Match Highlights: आईपीएल 2024 का 21वां मुकाबला केएल राहुल और शुभमन गिल की टीमों के बीच भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया, जिसे लखनऊ ने 33 रन से अपने नाम कर लिया. यह लखनऊ की 4 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि गुजरात की 5 मैचों में तीसरी हार है. लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में मार्कस स्टोइनिस के अर्धशतक और निकोलस पूरन-केएल राहुल की पारियों के दम पर 163 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में लखनऊ के बल्लेबाज सिर्फ 130 रन पर ढेर हो गए. यश ठाकुर ने कमाल की गेंदबाजी करते हुए गुजरात के बल्लेबाजी क्रम को ध्वस्त किया. उन्होंने 5 विकेट चटकाए.

यश ठाकुर ने बरपाया कहर

तेज गेंदबाज यश ठाकुर ने इस मैच में कमाल की गेंदबाजी करते हुए 5 विकेट लिए. टारगेट का पीछा करने उतरी गुजरात टाइटंस की टीम सिर्फ 130 रन ही सिमट गई. यश ठाकुर ने शुभमन गिल (19 रन), विजय शंकर (17 रन), राहुल तेवतिया (30 रन), राशिद खान (0 रन) और नूर अहमद (4 रन) को अपना शिकार बनाया. ठाकुर ने अपने 3.5 ओवर के स्पेल में मात्र 30 रन देकर 5 बल्लेबाजों का शिकार किया. वहीं, क्रुणाल पांड्या ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 11 रन देकर 3 विकेट चटकाए. उन्होंने साई सुदर्शन (31 रन), शरथ (2 रन) और दर्शन नालकंडे (12 रन) को आउट किया.

स्टोइनिस ने लगाया अर्धशतक

पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स के ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतकीय पारी खेली. स्टोइनिस ने 43 गेंदों में 58 रन की पारी खेली. इस पारी में 4 चौके और 2 छक्के शामिल रहे. वहीं, केएल राहुल और निकोलस पूरन ने भी अहम योगदान दिया. राहुल ने 33 रन बनाए, जबकि पूरन के बल्ले से 3 छक्कों के साथ नाबाद 32 रन निकले. आयुष बडोनी ने 11 गेंदों में 20 रन बनाए. क्रुणाल पांड्या 2 रन बनाकर नाबाद रहे. डिकॉक (6 रन) और देवदत्त पडिक्कल (7 रन) सस्ते में आउट हुए.

लखनऊ की तीसरी जीत

लखनऊ सुपर जायंट्स की आईपीएल 2024 में यह तीसरी जीत है. इस जीत के साथ लखनऊ के 4 मैचों में 6 अंक हो गए हैं और पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर पहुंची गई है. पहले नंबर पर राजस्थान रॉयल्स है, जिसने 4 मैच खेले हैं और सभी में जीत दर्ज की है. दूसरे स्थान पर कोलकाता नाइराइडर्स की टीम है, जिसमें 3 मैच खेले हैं और सभी जीते हैं. शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस 5 मैचों में 3 हार के साथ 7वें नंबर पर है.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here