Home Sports IPL 2024: यह रोमारियो vs दिल्ली कैपिटल्स मैच था…, हार्दिक ने दिल खोलकर की शेफर्ड की तारीफ

IPL 2024: यह रोमारियो vs दिल्ली कैपिटल्स मैच था…, हार्दिक ने दिल खोलकर की शेफर्ड की तारीफ

0
IPL 2024: यह रोमारियो vs दिल्ली कैपिटल्स मैच था…, हार्दिक ने दिल खोलकर की शेफर्ड की तारीफ

[ad_1]

Mumbai Indians vs Delhi Capitals: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस को आईपीएल में पहली जीत मिल गई है. उनकी टीम ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया. वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमों ने 200 रन का आंकड़ा पार किया. दिल्ली के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. मुंबई ने 20 ओवर में 5 विकेट पर 234 रन बनाए. जवाब में दिल्ली की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 205 रन ही बना सकी. मुंबई की जीत में रोमारियो शेफर्ड हीरो बने.

आखिरी ओवर में रोमारियो ने बनाए थे 32 रन

रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में एनरिच नॉर्खिया की गेंद पर 32 रन बनाए थे. उन्होंने एक ही ओवर में 4 छक्के और 2 चौके लगाए. आखिरी ओवर में बनाए गए उनके यही रन मैच में जीत-हार का अंतर साबित हुआ. शेफर्ड की तारीफ हार्दिक ने भी की है. हार्दिक ने कहा, ”यह मैच रोमारियो vs दिल्ली कैपिटल्स के बीच था. उन्होंने हमारी टीम को जीत दिलाई.”

ये भी पढ़ें: इन दो प्लेयर के साथ रूम शेयर नहीं करना चाहते रोहित शर्मा, जानें कारण

हार्दिक ने की टीम की तारीफ

हार्दिक ने कहा, ”हमने काफी कड़ी मेहनत की. हमें बस खुद के ऊपर विश्वास रखना था. हम आगे के मैचों में कुछ बदलाव करेंगे, लेकिन यही हमारे 12 मुख्य खिलाड़ी होंगे. अब हमारी टीम को व्यवस्थित करना महत्वपूर्ण है. ड्रेसिंग रूम में सबका मानना था कि हमें सिर्फ एक जीत की जरूरत है. इस मैच में हमारी शुरुआत अद्भुत रही. 6 ओवरों में 70 रन बनाना हमेशा शानदार होता है. अवसर आने पर जिस तरह से सभी ने योगदान दिया, वह देखना अच्छा था.” अपनी गेंदबाजी को लेकर हार्दिक ने कहा कि वह पूरी तरह ठीक हैं और सही समय आने पर गेंदबाजी करेंगे.

ये भी पढ़ें: ​अक्षय कुमार और टाइगर ने की IPL प्लेऑफ की भविष्यवाणी, जानें टीमों के नाम

रोमारियो शेफर्ड ने क्या कहा?

मैच के हीरो रोमारियो शेफर्ड ने कहा, ”मेरी मेहनत रंग लाई. मैंने नेट्स पर काफी मेहनत की है. मुझे लगता है कि आपको अंत में बल्लेबाजी करते समय अपना दिमाग क्लियर रखना होगा. टिम डेविड ने मुझसे कहा कि स्ट्राइक पर रहो और हिट करो. मैं उस गेंद का फायदा उठाने की अच्छी स्थिति में था.” शेफर्ड ने गेंदबाजी और बल्लेबाजी को लेकर कहा कि वह दोनों पर बराबर ध्यान देते हैं. वह सिर्फ एक तरफ ज्यादा ध्यान नहीं देना चाहते.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here