[ad_1]

दिल्ली शराब घोटाला
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
दिल्ली शराब नीति का मामला पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में है। नीति में हुए कथित घोटाले में पिछले महीने हाई प्रोफाइल गिरफ्तारियां हुईं, जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और तेलंगाना के पूर्व मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता शामिल हैं। इन दोनों नेताओं की गिरफ्तारी ईडी ने की है जो अब वापस ली जा चुकी शराब नीति में मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच कर रही है। फिलहाल दोनों नेता न्यायिक हिरासत में हैं। इस बीच, सोमवार को दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट ने कविता की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है।
शराब नीति भले ही दिल्ली के लिए थी लेकिन इसमें हुए कथित घोटाले में ईडी ने दक्षिण से लेकर गोवा तक तार जोड़े हैं। जहां साऊथ ग्रुप को घोटाले का प्रमुख लाभकारी बताया गया है तो वहीं दावा यह भी है कि घोटाले से कमाई गई राशि गोवा विधानसभा चुनाव में इस्तेमाल हुई। गोवा आप इकाई के नेताओं से भी इस मामले में पूछताछ हो चुकी है।
आइये जानते हैं कि आखिर शराब घोटाला है क्या? नई शराब नीति क्या थी? इसमें किस तरह के भ्रष्टाचार के आरोप हैं? शराब घोटाला दिल्ली का तो दक्षिण की के. कविता का नाम इसमें क्यों आया? गोवा के आप नेताओं से भी क्यों हो रही पूछताछ?
[ad_2]
Source link