Home Sports PCB को नहीं मिल रहा विदेशी कोच, चयनकर्ताओं को ही बना डाला अंतरिम कोच

PCB को नहीं मिल रहा विदेशी कोच, चयनकर्ताओं को ही बना डाला अंतरिम कोच

0
PCB को नहीं मिल रहा विदेशी कोच, चयनकर्ताओं को ही बना डाला अंतरिम कोच

[ad_1]

हाइलाइट्स

पीसीबी की कस्टर्न और गिलेस्पी से बातचीत जारी है
पाकिस्तान की टीम 18 अप्रैल से कीवी टीम की मेजबानी करेगी

नई दिल्ली. पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला टी20 मैच 18 अप्रैल को खेला जाएगा. इस सीरीज के लिए पीसीबी ने सेलेक्टर्स मोहम्मद यूसुफ और अब्दुल रज्जाक को क्रमश: अंतरिम और सहायक कोच बनाया है. पाकिस्तान टीम के पास इस समय कोई फुल टाइम कोच नहीं है. पीसीबी का कोच पद के लिए टीम इंडिया को वर्ल्ड कप दिला चुके साउथ अफ्रीका के गैरी कर्स्टन और ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज जेसन गिलेस्पी के साथ बातजीत जारी है.

पीसीबी (PCB) के एक विश्वसनीय सूत्र ने कहा कि जेसन गिलेस्पी के साथ बातचीत लगभग पूरी हो चुकी है क्योंकि वह लाल गेंद के प्रारूप के मुख्य कोच के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सहमत हो गए हैं. कर्स्टन के साथ चर्चा को अभी तक अंतिम रूप नहीं दिया गया है क्योंकि वह इंडियन प्रीमियर लीग में व्यस्त हैं. सूत्र ने कहा, ‘गिलेस्पी सहमत हुए हैं लेकिन उन्होंने अपनी फीस और पाकिस्तान में उपस्थित रहने के दिनों के संदर्भ में शर्त रखी है.’

बाबर आजम ने खुद छोड़ी कप्तानी या हटाया गया था? पीसीबी के पूर्व अध्यक्ष ने बताई इनसाइड स्टोरी, अफरीदी के दावों को बताया बकवास

गैरी कर्स्टन बन सकते हैं लिमिटेड ओवर्स क्रिकेट में कोच
सूत्र ने कहा कि पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज टी20 विश्व कप के बाद उपलब्ध होगा जब पाकिस्तान बांग्लादेश, इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अभियान को आगे बढ़ाएगा. अगर सब कुछ योजना के मुताबिक हुआ तो कर्स्टन सफेद गेंद के प्रारूप के नए कोच होंगे. सूत्र ने कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच टी20 मैच की सीरीज 18 अप्रैल से शुरू हो रही है इसलिए बोर्ड ने यूसुफ और रज्जाक को टीम की कोचिंग की जिम्मेदारी देने का फैसला किया है. इससे पहले शेन वॉटसन ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम का कोच बनने से इनकार कर दिया था. पीसीबी ने वॉटसन को हेड कोच बनने का ऑफर दिया था.

शाहीन अफरीदी से कप्तानी छिनकर बाबर आजम को दी
पसीबी ने हाल में शाहीन अफरीदी से कप्तानी छीनकर टी20 और वनडे में बाबर आजम को कप्तान बना दिया है. बाबर ने पिछले साल वनडे विश्व कप के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था. पीसीबी ने आगामी टी20 विश्व कप के मद्देनजर बाबर को कप्तानी में वापसी कराई है.

Tags: Gary Kirsten, Jason Gillespie, Pakistan Cricket Board, Pcb

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here